फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Garbage disposal center built in Pakdi... now fertilizer will be made from waste

Siddharthnagar News: पकड़ी में बना कूड़ा निस्तारण केंद्र... अब कचरे से बनेगी खाद

Sat, 02 Mar 2024 11:34 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sat, 02 Mar 2024 11:34 PM IST
विज्ञापन
Garbage disposal center built in Pakdi... now fertilizer will be made from waste
सिद्धार्थनगर। लंबे इंतजार के बाद नगर पालिका की ओर से शहर के पकड़ी चौराहे के पास कूड़ा निस्तारण केंद्र बनाया गया है। जहां रास्ते की व्यवस्था करने के साथ ही कूड़ा से खाद बनाने की मशीन स्थापित होने जा रही है। इससे कूड़े का निस्तारण होगा, वहीं कूड़े से खाद बनने के बाद व्यावसायिक लाभ भी होगा। शहर विस्तार के बाद ढाई गुना अधिक निकलने वाले कूड़े के निस्तारण की व्यवस्था से नगर पालिका के साथ शहरियों ने भी राहत की सांस ली है।
विज्ञापन

निस्तारण केंद्र की भूमि चिन्हित नही होने से अभी तक शहर का कूड़ा सोहांस लोटन मार्ग पर पिठनी पुल और पुरानी नौगढ़ पुल के पास सड़क किनारे डाला जाता रहा है। अब नगर पालिका की तरफ से पकड़ी में स्थित भूमि पर कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित करने के साथ चारो तरफ से बाउंड्रीवाल लगाई गई है। साथ ही यहां सफाई कर्मियों की सुविधा के लिए टीनशेड तो डाला गया था लेकिन आवागमन के लिए रास्ता नहीं बना था। नगर पालिका की तरफ से हो रहे नाली निर्माण की खुदाई में निकली मिट्टी यहां डालकर अस्थाई रास्ता बना दिया गया है। जिससे अब यहां तक आवागमन की सुविधा बेहतर हो गई है। नगर पालिका की तरफ से पर कूड़ा से खाद बनाने वाली मशीन की 16 लाख रुपये में खरीदारी कर यहां स्थापित करने जा रही है। जिससे यहां प्रतिदिन आने वाले सूखे व गीले कूड़े से खाद बनाई जाएगी। यहां बनने वाले जैविक खाद की बिक्री से नगर पालिका को व्यावसायिक लाभ होगा ही, साथ ही आसपास के किसानों को खेत में डालने के लिए यह उपयोगी भी रहेगी।
विज्ञापन

विवाद के चलते नहीं मिल पा रही थी केंद्र भूमि
नगर पालिका की तरफ से कूड़ा निस्तारण केंद्र के लिए भूमि की तलाश कई वर्ष से विभिन्न जगहों पर की जा रही थी, लेकिन विवाद के चलते भूमि नहीं मिल पा रही थी। इससे पहले शहर के निकट महरिया में भूमि की तलाश की थी, जहां विरोध के चलते निस्तारण केंद्र की स्थापना नहीं हो सकी। इसके बाद पुरानी नौगढ़ पुल के पास भूमि चिन्हित की गई, लेकिन वहां नीचली भूमि के चलते केंद्र नहीं बन पाया। पकड़ी स्थित भूमि पर भी कुछ विवाद रहा, जिसे सुलझाने के बाद कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन

हर वार्ड में कूड़ा ढुलाई के लिए लगेंगे वाहन
नगर पालिका के 25 वार्डो में पहले कूड़ा ढुलाई के लिए पुराने 15 वाहन थे। सीमा विस्तार के बाद बढ़े दायरे में कूड़ा एकत्रित करने के लिए वाहनों को फेरी लगाने में दिक्कत हो रही थी। जिससे कई मोहल्लों से लोगों के कूड़े नहीं उठाए जाने की शिकायत मिलती रही है। अब नगर पालिका की तरफ से 35 लाख रुपये की लागत से कूड़ा ढुलाई के लिए सात नए वाहन खरीदे गए है। इससे सभी वार्डों में प्रतिदिन कूड़ा ढुलाई के लिए वाहन उपलब्ध रहेंगे। जिससे शहर की सफाई व्यवस्था दुरूस्त होगी।
गंदगी-दुर्गंध से रास्ता चलना था मुश्किल
तेतरी, सोहांस, लोटन मार्ग पर शहर के निकट पिठनी पुल और बर्डपुर मार्ग पर पुरानी नौगढ़ पुल के पास सड़क किनारे कूड़ा डालने से फैलने वाले दुर्गंध से राहगीरों की सांसत थी। खुले में डाले गए कूड़े के दुर्गंध से इस मार्ग से गुजरने वाले नाक और मुंह ढककर गुजरते थे। हालत यह थी कि पुल के पास सुबह और शाम टहलने जाने वाले शहरियों ने दुर्गंध के चलते उधर जाना बंद कर दिया था। अब पकड़ी में कूड़ा निस्तारण केंद्र स्थापित होने के बाद साफ-सफाई हो जाने से लोग यहां टहलने आने लगे है।
कूड़ा निस्तारण केंद्र की स्थापना से शहरियों को बहुत राहत हो रही है, इससे पहले सड़क किनारे कहीं भी कूड़ा डालने से राहगीरों को बहुत दिक्क्त होती थी।
मनोज राय, पकड़ी चौराहा

पकड़ी केंद्र पर कूड़ा से खाद बनाने की व्यवस्था होने से जहां कूड़ा का निस्तारण होगा, वहीं यहां बनने वाले जैविक खाद की उपलब्धता से किसानों को फायदा होगा।

बबलू राय, जगदीशपुर
शहर में बेहतर साफ-सफाई व्यवस्था और कूड़ा निस्तारण का इंतजाम करना प्राथमिकता थी, इसके लिए लगातार पहल किया जा रहा है। केंद्र पर कूड़ा से खाद बनाने की मशीन लगाने से लोगों को बेहतर सुविधा मिलेगी।
गोविंद माधव, अध्यक्ष नगर पालिका
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed