फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ganges of development in double engine government: Anupriya

डबल इंजन की सरकार में बही विकास की गंगा : अनुप्रिया

Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 28 Feb 2022 11:08 PM IST
विज्ञापन
Ganges of development in double engine government: Anupriya
डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के आयोजित जनसभा में अभिनंदन करतीं अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अ - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
डबल इंजन की सरकार में बही विकास की गंगा : अनुप्रिया
विज्ञापन

अनुप्रिया ने शोहरतगढ़ में किया रोड शो, डुमरियागंज में सभा
संवाद न्यूज एजेंसी।
शोहरतगढ़। भारतीय जनता पार्टी से गठबंधन अपना दल एस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनुप्रिया पटेल ने सोमवार को शोहरतगढ़ विधानसभा क्षेत्र में रोड शो किया। उन्होंने पार्टी प्रत्याशी विनय वर्मा को वोट देने की अपील की।
अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा शासनकाल में जितना विकास हुआ है, उतना किसी पार्टी के शासनकाल में नहीं हुआ है। डबल इंजन की सरकार के कार्यकाल में देश व प्रदेश में विकास की गंगा बही है। गरीबों के आस को आवास में बदला है।
विज्ञापन

उन्होंने कदवा बाजार स्थित जनता विद्या मंदिर इंटर कॉलेज के प्रांगण से रोड शो निकालकर चिल्हिया, गौहनिया, शोहरतगढ़, मड़वा, बानगंगा, सिसवा, तुलसियापुर तक जनसंपर्क किया। संयोजक संजय पांडेय, सौरभ गुप्ता, डॉ. पवन मिश्रा, रमेश मणि त्रिपाठी, अभिषेक वर्मा, पवन चौबे, आत्माराम पटेल, पंकज सोनी, राजन द्विवेदी, गोपाल त्रिपाठी, रमेश चंद्र शुक्ल, हरीश सोनी, आकाश वर्मा, रजनीश वर्मा, करन आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदेश में बना उद्योग का माहौल : अनुप्रिया पटेल
डिड़ई बाजार/शोहरतगढ़। अपना दल एस की राष्ट्रीय अध्यक्ष व केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने कहा कि भाजपा ने विकास के मामले में कीर्तिमान स्थापित किए हैं। सरकार ने बहुत सारी कल्याणकारी योजनाएं लागू करके जनता को सीधा लाभ पहुंचाया है। उत्तर प्रदेश में कानून व्यवस्था बेहतर हुई है। सड़क, परिवहन व अन्य सुविधाएं बेहतर हुई है, अब यहां उद्योगपति निवेश कर रहे हैं।
सोमवार को डुमरियागंज विधानसभा क्षेत्र के भाजपा प्रत्याशी राघवेंद्र प्रताप सिंह के समर्थन में कॉलेज ऑफ फार्मेसी के परिसर में उन्होंने चुनावी सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि यूक्रेन में शिक्षा ग्रहण करने गए छात्रों को घर लाने की व्यवस्था प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की है। उन्होंने कहा कि 2017 के पहले प्रदेश में 12 मेडिकल कॉलेज थे। मौजूदा सरकार में प्रदेश में 60 मेडिकल कॉलेज की स्थापना की गई है। पांच लाख का स्वास्थ्य बीमा, जनधन योजना, आयुष्मान भारत कार्ड, उज्ज्वला जैसी तमाम योजनाओं का लाभ इसी सरकार में दिया गया है। निर्वाचन आयोग के 24 घंटे प्रतिबंध के कारण विधायक राघवेंद्र प्रताप सिंह मंच पर मौजूद नहीं थे। उनके पुत्र आकाश प्रताप सिंह ने कहा कि उनके पिता की जीत की राह रोकने की साजिश में विपक्षियों ने ऑडियो एडिट कर वायरल किया है, लेकिन जनता जवाब देगी।

डिड़ई में जिलाध्यक्ष अपना दल एस आत्माराम पटेल, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि उपेंद्र प्रताप सिंह, डॉ.दशरथ चौधरी, नीरज मणि त्रिपाठी, महेश मिश्र, अजय वर्मा, वीरेंद्र राव शोहरतगढ़ में हरीश वर्मा, सौरभ गुप्त आदि मौजूद रहे
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed