फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gang rape registered

घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज

Sun, 21 Nov 2021 11:42 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 21 Nov 2021 11:42 PM IST
विज्ञापन
gang rape registered
घर में घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, दो पर केस दर्ज
विज्ञापन

खेसरहा। थाना क्षेत्र के एक गांव में घर घुसकर किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म का मामला सामने आया है। घटना 19 नवंबर रात की है। पीड़िता के पिता की तहरीर पर पुलिस ने दोनों आरोपितों के खिलाफ रविवार को सामूहिक दुष्कर्म का मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। साथ ही किशोरी को महिला पुलिस टीम की देखरेख में मेडिकल के लिए भेज दिया।

क्षेत्र के एक निवासी एक व्यक्ति के मुताबिक, उसकी नाबालिग बेटी 19 नवंबर को घर में सो रही थी। रात में गांव और पड़ोस के गांव के एक-एक युवक घर में घुस गए और बेटी से सामूहिक दुष्कर्म किया, उसके साथ मारपीट की। बेटी ने घटना की जानकारी दी। पीड़िता के पिता ने रविवार को खेसरहा पुलिस को तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। तहरीर के आधार पर पुलिस ने सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धारा में मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस संबंध में एसओ खेसरहा अभिमन्यु सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर दो आरोपितों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म, पाक्सो एक्ट सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। जल्द ही आरोपित पुलिस की गिरफ्त में होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed