फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   gang rape of woman

Siddharthnagar News: महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म

Sun, 23 Jun 2024 02:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 23 Jun 2024 02:11 AM IST
विज्ञापन
gang rape of woman
- डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में हुई घटना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी

डुमरियागंज। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के एक गांव में एक महिला से सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। घटना बृहस्पतिवार रात की है। पीड़िता ने शनिवार शाम को पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की है।

क्षेत्र के एक गांव के वर्ग विशेष के एक युवक ने अपने परिचिय की एक महिला को बृहस्पतिवार की रात फोन कर कुछ जरूरी बात के सिलसिले में बाग में बुलाया था। जब युवती बाग में पहुंची तो उसके साथ एक युवक और मौजूद था। इसके बाद दोनों ने युवती को पकड़ कर उसके साथ दुष्कर्म किया। घटना को अंजाम देने के बाद दोनों युवक वहां से भाग गए। युवती बाग में बेहोश पड़ी थी। जब युवती को देर रात होश आया तो वह बाग में बुलाने वाले युवक के घर पहुंच गई। जहां मामले को बताने पर युवक के घर वालों ने उसे मारना पीटना शुरू कर दिया। इस बीच युवती ने डायल-112 नंबर डायल पुलिस को फोन कर बुला लिया। इसके बाद युवती को थाने ले आया गया।
विज्ञापन

थाने पर लाने के बाद युवती के परिजनों को पुलिस ने सूचना दी। इसके बाद युवती के मायके और ससुराल वाले भी पहुंच गए। शुक्रवार को पुलिस टीम घटनास्थल और गांव में भी जाकर पूछताछ कर आरोपी की तलाश में जुट गई। इस संबंध में डुमरियागंज थाना प्रभारी रमेश यादव ने बताया कि घटना की जानकारी है। मौके पर पुलिस टीम गई थी। मैं सिद्धार्थनगर आया हूं, घटना अधिकारियों के भी संज्ञान में है। मामले में केस दर्ज कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

श्याम सुंदर तिवारी

---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed