फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Ganesh Chaturthi fast today, women will keep Nirjala fast

Siddharthnagar News: गणेश चतुर्थी व्रत आज, महिलाएं रखेंगी निर्जला व्रत

Mon, 29 Jan 2024 01:27 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 29 Jan 2024 01:27 AM IST
विज्ञापन
Ganesh Chaturthi fast today, women will keep Nirjala fast
शहर के सिद्धार्थ तिराहे पर पूजन सामग्री की खरीदारी करती महिलाएं। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। गणेश चतुर्थी पर्व सोमवार को है। माघ मास के कृष्ण पक्ष की चतुर्थी तिथि को मनाए जाने वाले गणेश चतुर्थी व्रत के लिए तैयारियां जोरों पर हैं। बाजार में व्रत व पूजा से संबंधित सामानों की बिक्री तेज हो गई है।

सोमवार को गणेश चतुर्थी पर शहर से लेकर गांव तक विघ्नहर्ता भगवान गणेश की विधि विधान के साथ घरों में पूजा की जाएगी। महिलाएं इस दिन घर में सुख समृद्धि, संतान की मंगलकामना के साथ पूरे दिन निर्जल व्रत रखेंगी। इस व्रत के पूजन में तिल व इससे बने पकवानों से भगवान गणेश की पूजा का विशेष महत्व है। पर्व के लिए शहर से लेकर गांव तक के बाजारों में तिल, गंजी, गुड़, लइया व मिठाइयों की दुकानें सज गई हैं। शहर के सिद्धार्थ तिराहा, मंडी समेत अन्य बाजारों में लोग दिन भर पर्व से जुड़ी सामग्रियों की खरीद करते रहे। ठेलों पर भी लइया, तिल, रामदाना आदि के लड्डुओं की लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed