{"_id":"6564ff468c82b40ad8062de6","slug":"ganda-mandal-teams-dominated-on-the-first-day-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1001-8870-2023-11-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: पहले दिन गाेंडा मंडल की टीमों का रहा दबदबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: पहले दिन गाेंडा मंडल की टीमों का रहा दबदबा
Tue, 28 Nov 2023 02:12 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Tue, 28 Nov 2023 02:12 AM IST
विज्ञापन
सिद्धार्थनगर। पुलिस लाइन व जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में सोमवार को आयोजित 24वीं अंतरजनपदीय क्रिकेट प्रतियोगिता में पहले दिन आठ टीमों के बीच चार क्वार्टर फाइनल मैच खेले गए। पहले दिन के मैच में गोंडा मंडल के खिलाड़ियों का दबदबा रहा, जबकि गोरखपुर मंडल से देवरिया की टीम ने संतकबीरनगर को हराया।
पुलिस लाइन में तीसरा मैच सिद्धार्थनगर व गोंडा के बीच खेला गया, जिसमें टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए गोंडा की टीम ने निर्धारित 15 ओवर में 181 रन बनाए, जिसमें अरविंद राय ने 76 रन, प्रवीण ने 47 रन, सुजीत ने 43 रन बनाए। जवाब में उतरी मेजबान टीम ने 15 ओवर में नौ विकेट खोकर 135 रनों पर सिमट गई।
जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में देवरिया व संतकबीरनगर के बीच हुए मैच में देवरिया ने 36 रनों से जीत हासिल कर ली। उद्घाटन मैच में बलरामपुर की टीम ने पांच विकेट से बस्ती को को हरा दिया, जबकि दूसरा मैच जिला स्पोर्ट्स स्टेडियम में बहराइच व कुशीनगर के बीच खेला गया जिसमें कुशीनगर को हराकर दो विकेट से बहराइच की टीम विजेता रही।
विज्ञापन
कार्यक्रम का उद्घाटन सांसद जगदंबिका पाल ने किया। इस दौरा एसपी अभिषेक कुमार अग्रवाल, एएसपी सिद्धार्थ, बीएन गुप्ता, उमाशंकर यादव, उमेश दुबे, चंद्रिका श्रीवास्तव आदि मौजूद रहे।