फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fury in the Agrahari society on the alleged remarks of the BJP leader

Siddharthnagar News: भाजपा नेता की कथित टिप्पणी पर अग्रहरि समाज में रोष

Mon, 24 Jul 2023 10:54 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 24 Jul 2023 10:54 PM IST
विज्ञापन
Fury in the Agrahari society on the alleged remarks of the BJP leader
डुमरियागंज थाने पर भाजपा नेता द्वारा की गई अमर्यादित टिप्पणी को लेकर ज्ञापन देते अग्रहरी समाज क
डुमरियागंज पुलिस से की शिकायत, वायरल वीडियो भी सौंपा
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। डुमरियागंज क्षेत्र के अग्रहरि समाज के लोगों ने सोमवार को पुलिस को ज्ञापन देकर भाजपा नेता पर अग्रहरि समाज को लेकर कथित तौर पर आपत्तिजनक और अमर्यादित टिप्पणी करने और धमकी देने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग की है। शिकायती पत्र के साथ लोगों ने पुलिस को भाजपा नेता द्वारा की गई टिप्पणी का सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो भी सौंपा।

डुमरियागंज थाना प्रभारी को दिए गए शिकायती पत्र में अग्रहरि समाज के लोगों ने बताया कि रविवार को सोशल मीडिया पर एक वीडियो वायरल हुआ है। जिसमें भाजपा नेता, थाना परिसर में ही अग्रहरि समाज पर अमर्यादित टिप्पणी करते नजर आ रहे हैं। भाजपा नेता की टिप्पणी से अग्रहरि समाज के लोग आहत हैं। शिकायती पत्र देने वालों में व्यापार मंडल डुमरियागंज के अध्यक्ष रामदेव गुप्ता, अमित कुमार, शिवपूजन अग्रहरि, सुनील कुमार अग्रहरि, अप्पू अग्रहरि, राजकुमार, पवन कुमार, प्रदीप कुमार अग्रहरि, संतोष कुमार, रामकिशोर, चंदन अग्रहरि, विद्यांचल, आशीष कुमार, सत्य प्रकाश और नंदे कुमार आदि शामिल रहे। इस संबंध में एसओ मुकेश राय ने बताया कि शिकायती पत्र मिला है। सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो को संज्ञान में लेकर जांच की जा रही है, जिसके बाद अग्रिम कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed