फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fruit distribution programme held in primary schools

फल वितरण के साथ पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई

Mon, 04 Jul 2016 10:19 PM IST
सिद्धार्थनगर/अमर उजाला ब्यूरो
सिद्धार्थनगर/अमर उजाला ब्यूरो Updated Mon, 04 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
fruit distribution programme held in primary schools
डुमरियागंज स्थित प्राथमिक विद्यालय पर बच्चों में फल वितरित करतीं नपा अध्यक्ष बीनादेवी अग्रहरि। - फोटो : अमर उजाला
सिद्धार्थनगर। शासन की ओर से जारी निर्देश के अनुसार सोमवार को विकासखंड नौगढ़ के प्राथमिक विद्यालय बेलसड़ में फलाहार वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिलाधिकारी नरेंद्र शंकर पांडेय ने बच्चों में फल वितरण कर कार्यक्रम का शुरूआत किया। 
विज्ञापन


उन्होंने बच्चों से कहा कि सुबह स्नान करके विद्यालय में शिक्षा ग्रहण करने आएं। साफ-सफाई पर विशेष ध्यान दें। नाखून छोटा रखें, जिससे हम बीमारियों से बचे रहेंगे। पर्यावरण दिवस के अवसर पर सभी बच्चों को एक वृक्ष लगाने के लिए प्रेरित करते हुए कहा कि वृक्ष हमारे जीवन के लिए बहुत उपयोगी हैं।
विज्ञापन


वृक्ष वायुमंडल की कार्बन डाई आक्साइड गैस को शोषित कर हमें आक्सीजन प्रदान करती है। जिससे हम खुले वातावरण में सांस ले रहे हैं। अपने घर के आस-पास साफ-सफाई रखें और पशु-पक्षियों की रक्षा करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


डीएम ने कहा कि माह के प्रत्येक सप्ताह में सोमवार को फलाहार वितरण और प्रत्येक बुधवार को दूध पिलाया जाएगा। सभी बच्चों से प्रतिदिन विद्यालय आने को कहा। कक्षा तीन में पढ़ रहे छात्र राजन से 19 का पहाड़ा सुनाने को कहा तो उसने बिना हिचकिचाए पूरा पहाड़ा सुना दिया।

इस दौरान बीएसए अरविंद कुमार पाठक, बीईओ राम सुरेश वर्मा, अरुण सिंह, वीरेंद्र गुप्ता, शिव कुमार शुक्ला, धर्म प्रकाश श्रीवास्तव, गौरी सिद्दीकी, सुनीता वर्मा, नफीस, परवीन, शैलेष त्रिपाठी, अंशु श्रीवास्तव, चंद्रभान यादव, खातून, नियाज अहमद आदि मौजूद रहे। 

वहीं दूसरी ओर उसका विकास क्षेत्र के प्राथमिक व पूर्व माध्यमिक विद्यालयों में भी फल वितरण कार्यक्रम आयोजन हुआ और बच्चों को पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। पूर्व माध्यमिक विद्यालय उटिया में बीईओ ब्यास देव ने सह समन्वयक प्रधानाचार्य व जिलाध्यक्ष पूर्व माध्यमिक शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष अरुणेंद्र त्रिपाठी की मौजूदगी में बच्चों को फल बांटा गया और उन्हें पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई। 



वहीं पूर्व माध्यमिक विद्यालय परसा खुर्द में प्रधानाचार्य बालजीत कुमार, शिक्षिका आइलिन सुनील व अर्चना गुप्ता आदि की मौजूगी में बच्चों को फल वितरित किया गया और पर्यावरण सुरक्षा की शपथ दिलाई गई।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed