{"_id":"6390d441327a3e514576ce44","slug":"friendship-became-expensive-on-social-media-lost-seven-thousand-siddharthnagar-news-gkp4600965158","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर महंगी पड़ी दोस्ती, गवाएं सात हजार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: सोशल मीडिया पर महंगी पड़ी दोस्ती, गवाएं सात हजार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सोशल मीडिया पर महंगी पड़ी दोस्ती, गवाएं सात हजार
- रुपये देने के बाद भी मिल रही है जानमाल की धमकी
इटवा। सोशल मीडिया के फेसबुक पेज पर सुंदर लड़की को देखकर एक युवक को दोस्ती करनी महंगी पड़ गई। सात हजार रुपये हड़पने के बाद भी जानमाल की धमकी मिल रही है। इससे परेशान होकर युवक ने थाने में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।
इटवा थाना क्षेत्र के मिश्रौलिया गांव के एक युवक के मोबाइल पर हैलो का मैसेज आया। पीड़ित युवक के मुताबिक प्रोफाइल पर सुंदर युवती का फोटो देखकर उसने जवाब दया। इसके बाद युवती की तरफ से मोबाइल नंबर देकर बातचीत करने की इच्छा जताई गई। कुछ देर बाद युवक ने युवती के दिए गए मोबाइल नंबर पर बातचीत करनी शुरू कर दी। बातचीत के दौरान युवती की भाषा शैली ठीक न होने पर युवक ने फोन काट दिया। लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। सोमवार को एसपी राम पांडेय नाम के युवक ने अपने को पुलिस अधिकारी बताकर फोन किया कि तुम्हारा अश्लील वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शीघ्र डिलीट कराओ, अन्यथा मुकदमे के लिए तैयार रहो। युवक के कहने पर सोशल मीडिया से नंबर डिलीट कराने में सहयोग करने के लिए कथित पुलिस अधिकारी ने संजय सिंह नामक व्यक्ति का मोबाइल नंबर दिया। जिसने डिलीट कराने के नाम पर एक खाता नंबर पर 6999 रुपये जमा करने को कहा। उसने दिए गए खाता नंबर पर रुपये जमा कर दिए। लेकिन मंगलवार को फिर कथित पुलिस अधिकारी का फोन आया कि अभी शेष बचा एक वीडियो और वायरल हो रहा है। यह सुनकर युवक के पैरों तले जमीन खिसक गई और उसे अपने को ठगे जाने का एहसास हुआ। इसके बाद उसने पुलिस को शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। इस संबंध में एसओ इटवा विंदेश्वरी मणि तिवारी का कहना है कि अनजान कॉल से बचें। मोबाइल में दिए गए अज्ञात लिंक से छेड़छाड़ न करें और न ही किसी युवक के दिए प्रलोभन अथवा किसी तरह के ऑफर देने पर ओटीपी नंबर शेयर करें। इसके बावजूद ठगी के शिकार होने पर शीघ्र ही स्थानीय थाने से संपर्क करें।