{"_id":"67d1c5128b591b907b0f2f62","slug":"friday-prayers-will-be-held-amidst-holi-with-mutual-harmony-and-brotherhood-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-133944-2025-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली के बीच होगी जुमे की नमाज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आपसी सौहार्द व भाईचारे के साथ होली के बीच होगी जुमे की नमाज
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
भनवापुर। हमारे गांव में हिंदू-मुस्लिम की एकता में कोई बाधा नहीं बन सकता। आपसी सौहार्द व भाईचारे के बीच होली के दिन जुमे की नमाज भी अदा की जाएगी।
यह बातें बुधवार को भनवापुर ब्लाॅक क्षेत्र के महतिनियां खुर्द गांव के प्रधान व प्रधान संघ के ब्लाॅक अध्यक्ष अरविंद उर्फ लालजी शुक्ल ने गांव में दोनों समुदायों के साथ बैठक कर गांव वालों की सहमति ली। गांव के पंचायत भवन में आयोजित बैठक में हिंदू-मुस्लिम धर्म गुुरुओं ने हिस्सा लिया। लालजी शुक्ल ने उपस्थित गांव वालों को होली व जुमे की नमाज शांतिपूर्ण वातावरण में मिलजुल कर मनाने की अपील की।
मौलाना जुनैद खान ने कहा कि यह कोई पहली बार नहीं है कि होली के दिन जुमा पड़ रहा है, इसके पहले भी होली व जुमे की नमाज एक साथ पढ़ी जा चुकी है। होली के दिन नमाज शांतिपूर्ण ढंग से अदा करेंगे, और गांव के अपने शुभचिंतक हिंदू भाइयों के घर गुझिया भी खाएंगे।
इस दौरान अब्दुल करीम, मोहम्मद नजीर, सटे, सोहराब, मौलाना मो.अली, राम लखन चौबे, विजय पाल वरूण, राम वचन तिवारी, भुलावन चौबे, कृष्ण मोहन चौबे, कबीर विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
ड्रोन कैमरे से परखी सुरक्षा व्यवस्था : पथरा। होली और ईद शांतिपूर्ण तरीके से मनाने को लेकर थानाध्यक्षों को विशेष सुरक्षा निगरानी के आदेश दिए गए हैं।