तरकुलवा। रमजान महीने के आखिरी जुमे अलविदा के मौके पर थाना क्षेत्र के दुबे टोला जमा मस्जिद समेत विभिन्न ईदगाहों व मस्जिदों में बड़ी संख्या में रोजेदारों ने जुमे की नमाज अदा की। नमाज के बाद देश की तरक्की, अमन और खुशहाली के लिए दुआ की गई।
आखिरी जुमे अलविदा की नमाज अदा करने के लिए दुबे टोला टोला जमा मस्जिद के साथ ही नारायणपुर, कंचनपुर, सोनहुला रामनगर, मुंडेरा बाबू, रामपुर खास, बरईपट्टी, सीतापट्टी, बाबूपट्टी, कौलाचक, महुआपाटन, हरैया, पहाड़पुर, सिसवा, बंजरिया, पोखरभिंडा, शेखपुरा आदि गांवों के मस्जिदों और ईदगाहों में भारी भीड़ उमड़ पड़ी। लोगों ने अकीदत के साथ नमाज अदा की और देश की खुशहाली के लिए दुआ की गई।
इस मौके पर डॉ. इस्लाम, सद्दाम हुसेन, सरफराज अहमद, आशिक अंसारी, सलाउद्दीन अहमद, मुहम्मद हासिल, छोटू, लियाकत अली आदि मौजूद रहे। शांति व्यवस्था के लिए थाना प्रभारी भूपेंद्र सिंह मयफोर्स भ्रमणशील रहे।