फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Friday prayers read in a peaceful environment, prayed for prayers

शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई जुमे की नमाज, मांगी दुआ

Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 01 Jul 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
Friday prayers read in a peaceful environment, prayed for prayers
डुमरियागंज जामा मस्जिद के बाहर तैनात पुलिसकर्मी। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
शांतिपूर्ण माहौल में पढ़ी गई जुमे की नमाज, मांगी दुआ
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। पिछले बार की तरह इस बार भी शुक्रवार को जुमे की नमाज बड़े ही शांतिपूर्ण माहौल में अदा की गई। जिले में मस्जिदों के आसपास और संवेदनशील स्थलों पर पुलिस बल तैनात था। कहीं से भी शांति व्यवस्था में खलल डालने वाली खबर नहीं आई। मस्जिदों में नमाज के बाद लोगों ने मुल्क में अमन और आपसी भाईचारा बरकरार रखने की दुआ मांगी।
डुमरियागंज स्थित जामा मस्जिद बैदौला स्थित गरीब नवाज मस्जिद, हल्लौर की शिया जामा मस्जिद, बेंवा चौराहे की सुन्नी बड़ी मस्जिद, बयारा मस्जिद लटिया वासा टिकरिया विथरिया कादीराबाद औराताल, तरौना सहित क्षेत्र की सभी मस्जिदों पर जुमा की नमाज अदा करने के बाद पेश इमाम मौलाना मोहम्मद हसन, मौलाना मकसूद अकरम तथा मौलाना, हसानूल्लाह कासमी, मौलाना कादिर, मौलाना तनवीर अहमद आदि ने खुत्बा और तकरीर में लोगों से क्षेत्र में अमन शांति बनाए रखने और भाईचारे को बरकरार रखने की अपील की।
विज्ञापन

साथ ही लोगों को अफवाहों से खबरदार रहने और सोशल मीडिया पर कोई भी आपत्तिजनक या भड़काऊ पोस्ट और कमेंट न करने की भी गुजारिश की गई। शासन-प्रशासन के कायदे-कानून का पालन करने की अपील की। नमाज के बाद सभी नमाजियों ने अपने हाथ बुलंद कर उत्तर प्रदेश सहित पूरे देश में अमन शांति और आपसी भाईचारा बरकरार रखने के लिए अल्लाह से दुआएं मांगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के रहे कड़े इंतजाम
राजस्थान के उदयपुर में हुए हत्याकांड व एक पखवारा पहले शुक्रवार जुमा की नमाज के बाद वहां के कई शहरों में हुए हिंसक बवाल और पथराव आदि की घटनाओं के मद्देनजर प्रशासन की ओर नमाजियों को चको शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न कराने को लेकर इस बार भी जिले की विभिन्न मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के दृष्टिकोण से पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया था। जुमे की नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई। तहसील क्षेत्र में कहीं पर भी न तो कोई विरोध प्रदर्शन हुआ और न ही ज्ञापन दिया गया। इस बारे में सीओ डुमरियागंज अजय श्रीवास्तव ने बताया कि डुमरियागंज सर्किल की मस्जिदों के बाहर सुरक्षा के लिए पर्याप्त संख्या में पुलिस कर्मियों को तैनात किया गया था। नमाज शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed