{"_id":"67af7cb8415cd5a4670b0a3b","slug":"fraudsters-stole-rs-3-lakh-from-technical-assistants-account-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-132358-2025-02-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: जालसाजों ने तकनीकी सहायक के खाते से उड़ा दिए तीन लाख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: जालसाजों ने तकनीकी सहायक के खाते से उड़ा दिए तीन लाख
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डुमरियागंज। थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी भनवापुर ब्लाॅक में तैनात तकनीकी सहायक से अपने को बैंक कर्मचारी बताकर उसे खाते से तीन लाख 61 हजार 925 रुपये उड़ा लिए। पीड़ित ने इसकी जानकारी साइबर सेल और पुलिस को देकर मामले में कार्रवाई की मांग की है। पुलिस और साइबर सेल टीम जांच में जुट गई है।
डुमरियागंज थाना क्षेत्र के ग्राम हल्लौर निवासी एकतेदार मेंहदी रिजवी ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि बृहस्पतिवार की देर शाम को उनके मोबाइल नंबर पर एचडीएफसी बैंक के फर्जी व्हाट्सएप काॅलर नंबर 9303341757 ने खुद को बैंक कर्मी बताते हुए पैन कार्ड आधार से लिंक जानकारी लेते हुए उसके खाते से जालसाजी करके कई किश्तों में तीन लाख 61 हजार 925 रुपये की निकासी कर ली गई।
इसकी जानकारी उनके मोबाइल पर आए मैसेज से हुई। इसके बाद पीड़ित ने मामले की जानकारी बृहस्पतिवार की शाम को एचडीएफसी बैंक शाखा डुमरियागंज और ऑनलाइन साइबर सेल को दे दी। शुक्रवार को मामले की जानकारी डुमरियागंज पुलिस को देकर जालसाजों द्वारा उड़ाई गई रकम वापस कराने की मांग की है।
विज्ञापन
इस संबंध में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक श्याम सुंदर त्रिपाठी ने बताया कि मामले में आवश्यक कार्रवाई की जा रही है। साइबर सेल में शिकायत दर्ज करा की गई है। संवाद