{"_id":"65edeb65f10aad01320d8d0c","slug":"fraud-in-the-name-of-sending-abroad-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-114140-2024-03-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लोगों से 30 लाख की ठगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: विदेश भेजने के नाम पर 20 लोगों से 30 लाख की ठगी
Sun, 10 Mar 2024 10:48 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 10 Mar 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
शोहरतगढ़। चिल्हिया थाना क्षेत्र के गौहनिया में संचालित टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से ऑफिस संचालित करने वाले गिरोह 20 से अधिक बेरोजगारों को 30 लाख रुपये का चूना लगाकर चंपत हो गया। विदेश भेजने के नाम पर ठगी के शिकार हुए बेरोजगार की तहरीर पर पुलिस ने दो नामजद सहित सात लोगों पर धोखाधड़ी व अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच शुरू कर दी है। बेरोजगार युवा क्षेत्र के अलग-अलग गांव के निवासी हैं।
शोहरतगढ़ थाना क्षेत्र के नियांव नानकार मनोज कुमार ने तहरीर देकर बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र गौहनिया चौराहा पर एक टूर एंड ट्रेवल्स के नाम से एक ऑफिस खुला हुआ था। ऑफिस के प्रबंधक संचालक रवि सिंह निवासी सतगुरु पोस्ट मुजरी जिला महराजगंज के निवासी है। इनके साथ अन्य लोग क्षेत्र में विदेश नौकरी दिलाने के लिए वीजा व टिकट देने के लिए प्रचार-प्रसार करते थे। विदेश जाने वाले लोग अपना पासपोर्ट लेकर इनसे संपर्क करने लगे। लगभग 30 से अधिक लोग ने विदेश जाने के लिए एक-एक लाख रुपये ऑनलाइन ट्रांजेक्शन के माध्यम व नकद रुपये दिए।
28 जनवरी को ऑफिस संचालक रवि सिंह ने कहा कि अभी तैयारी कर लीजिए। 15 लोगों का ग्रुप पहले जाएगा। उसके बाद इन लोगों ने एक बार छह फरवरी को बीजा और टिकट सहित डॉक्यूमेंट दिया गया। उसके बाद 15 लोग लखनऊ एयरपोर्ट पर गए। जैसे ही उनका बीजा और टिकट एयरपोर्ट चेक किया गया। जांच अधिकारी ने बताया कि वीजा व टिकट फर्जी है। उसके बाद वहां से हम लोग गौहनिया स्थित ऑफिस पहुंचे तो बंद था। सभी लोग भाग गए। इसके बाद पता चला कि ठगी के शिकार हो गए। फिर मामले की जानकारी पुलिस व उच्चाधिकारियों को दी गई। उसके बाद पुलिस ने उच्चाधिकरियों व सीओ के आदेश पर रवि सिंह निवासी सतगुरु पोस्ट मुजरी जिला महराजगंज, करीम निवासी नौगढ़ नोनहवा थाना सदर, रमाकांत निवासी पकड़ी चिल्हिया थाना, पंकज निवासी अज्ञात सहित एक अज्ञात महिलाएं व दो अज्ञात के विरुद्ध धोखाधड़ी व जालसाज सहित अन्य धाराओं में केस दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
इस संबंध में चिल्हिया एसओ अमित कुमार ने बताया कि विदेश भेजने के नाम पर ठगी करने वालों के खिलाफ केस दर्जकर पुलिस टीम जांच जुट गई है। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द इन लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
-- -
इनके साथ हुई जालसाजी
मनोज कुमार, विनोद कुमार पांडेय, बुद्धिराम मिश्र, अरविंद गौड, अताउल्लाह, बलिराम, दिनेश, ओमप्रकाश, जुबेर अहमद, अमिरुल्लाह, सुभाष चंद्र, राधेश्याम, भोलापाल, संतोष, बलराम, दुर्गेश शिकायत दर्ज कराने के लिए आए हैं। इनके मुताबिक संख्या लगभग 20 से अधिक होगी।