फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four thousand patients of fever found in flood affected areas

बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मिले बुखार के चार हजार मरीज

Tue, 21 Sep 2021 10:11 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Tue, 21 Sep 2021 10:11 PM IST
विज्ञापन
Four thousand patients of fever found in flood affected areas
बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों में मिले बुखार के चार हजार मरीज
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। स्वास्थ्य विभाग के सर्वे में जिले में बुखार से चार हजार से अधिक पीड़ित लोग मिले हैं, जिनकी जांच के बाद इलाज किया जा रहा है। सर्वें में मिले सर्वाधिक मरीज बाढ़ प्रभावित क्षेत्रों के हैं, जबकि सभी ब्लॉकों में सर्वे चलाया गया है। बुखार के मरीजों की लक्षण के आधार पर जांच करके दवाएं दी जा रही हैं, जबकि इनमें से कुछ अन्य बीमारियों के संभावित रोगी भी मिले हैं।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की 785 टीम ने चार लाख से अधिक घरों का भ्रमण कर संभावित मरीजों की पहचान की है। कोविड के लक्षण वाले व्यक्तियों की स्क्रीनिंग, बुखार, सर्दी, जुकाम, सांस लेने में परेशानी, वजन कम होना, बेहोशी आदि बीमारियों से पीड़ित मरीजों की पहचान की गई। महामारी रोग विशेषज्ञ समीर सिंह ने बताया कि सर्वे के बाद आई रिपोर्ट के आधार पर नियमित टीकाकरण, कोविड टीकाकरण से छूटे लोगों को टीका लगवाने की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है। अन्य बीमारियों के संभावित मरीजों की जांच भी शुरू हो गई है। इसमें पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले मरीजों का उपचार होगा, जबकि निगेटिव वालों को एहतियात बरतने की सलाह दी जाएगी।
विज्ञापन

संभावित क्षय रोगियों की होगी जांच
जिला मलेरिया अधिकारी सुनील चौधरी ने बताया कि सर्वे अभियान में क्षय रोग (टीबी) के 235 संभावित मरीजों की पहचान हुई है। इसमें 181 लोग दो सप्ताह से अधिक समय से खांसी से पीड़ित मिले हैं। 42 लोगों में बलगम के साथ खांसी और 12 लोगों का वजन कम होना पाया गया है। चिह्नित लोगों का क्षय रोग विभाग बलगम की जांच कराते हुए उपचार करेगा। इसमें पॉजिटिव रिपोर्ट आने वालों की दवा चलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed