फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four members of the gang that took gold loan by giving fake gold arrested

Siddharthnagar News: नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेने वाले गिरोह के चार सदस्य गिरफ्तार

Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 07 Dec 2023 01:01 AM IST
विज्ञापन
Four members of the gang that took gold loan by giving fake gold arrested
भनवापुर। डुमरियागंज थाना क्षेत्र के स्थानीय कस्बे के बैंक शाखा में नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेने वाले गिरोह के छह लोगों पर मंगलवार को धोखाधड़ी का केस दर्ज हुआ है। शाखा प्रबंधक की शिकायत पर डुमरियागंज पुलिस ने चार लोगों को बुधवार को गिरफ्तार कर पूछताछ के बाद जेल भेज दिया। जबकि दो अन्य की तलाश में पुलिस लगी है।
विज्ञापन


एचडीएफसी बैंक शाखा डुमरियागंज के शाखा प्रबंधक रितेश चतुर्वेदी के मुताबिक मंगलवार को त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत गांव निवासी चेतन मिश्र, विकास मिश्र, पवन मिश्र उर्फ लाला, डुमरियागंज थाना क्षेत्र के हिजुरा गांव निवासी लवकुश वर्मा, मनोहरपुर गांव निवासी कृष्ण कुमार कन्नौजिया और पथरा थाना क्षेत्र के बसडीला मोदी नानकार गांव निवासी हाफिज शाखा में गोल्ड लोन लेने आए थे। लोन के लिए लाए गये 12 चूड़ी, तीन चेन, तीन मंगल सूत्र, दो कान का झाला, एक मांग टीका व तीन अंगूठी आदि जेवरात को सोने का बता कर बैंक को दिया गया।
विज्ञापन

जेवरों में लगे हालमार्क पर शक हुआ तो बैंक में मौजूद स्वर्णकार लवकुश वर्मा से जांच कराई। जांच में सभी जेवरात में फर्जी हालमार्क और सोना नकली पाया गया। इन लोगों के ने कूटरचित हॉलमार्क के साथ नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेने का प्रयास किया। शाखा प्रबंधक ने इस मामले में शिकायती पत्र देकर कार्रवाई की मांग की। मिले तहरीर के आधार पर पुलिस ने सभी के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके मामले की जांच में और बुधवार को चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ करने के बाद न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---

फर्जी सत्यापन के मामले में जेल जा चुका है विकास मिश्र

त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के मन्नीजोत चौराहा निवासी विकास मिश्र को डुमरिमागंज पुलिस बुधवार को नकली सोना देकर गोल्ड लोन लेने के प्रयास में जेल भेज चुकी है। इसके पहले भी डुमरियागंज पुलिस ने विकास मिश्र के खिलाफ वर्ष 2020-21 के धान खरीद घोटाले में फर्जी सत्यापन के मामले में तत्कालीन उपजिलाधिकारी त्रिभुवन के निर्देश पर मुकदमा दर्ज कर जेल भेजा था। विकास पर आरोप है कि तत्कालीन उपजिलाधिकारी डुमरियागंज त्रिभुवन का आईडी पासवर्ड हैक कर फर्जी किसानों का सत्यापन कर लाखों रुपये का हेराफेरी किया था। फिलहाल विकास मिश्रा धान खरीद घोटाले में फर्जी सत्यापन के मामले में जमानत पर बाहर आया था।


वर्जन
एचडीएफसी बैंक शाखा डुमरियागंज के प्रबंधक की तहरीर पर छह लोगों के खिलाफ धोखाधड़ी सहित अन्य धारा में केस दर्ज करके जांच की जा रही है। मामले में चार आरोपियों को जेल भेजा गया है। वहीं दो फरार की तलाश जारी है।
-मुकेश कुमार राय, थानाध्यक्ष डुमरियागंज
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed