{"_id":"6255bf2a9a6642784b33c04e","slug":"four-injured-in-accident-siddharthnagar-news-gkp4331580157","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाइक चालक ने मारी टक्कर, चार लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाइक चालक ने मारी टक्कर, चार लोग घायल
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाइक चालक ने मारी टक्कर, चार लोग घायल
- लोगों ने बाइक सवार को पकड़कर पुलिस को सौंपा
संवाद न्यूज एजेंसी
डुमरियागंज। तेज रफ्तार बाइक सवार ने सड़क किनारे खड़े युवक को टक्कर मार दी। जिससे युवक को गंभीर चोट लगी। इसके अलावा बाइक सवार ने तीन अन्य लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया। लोगों ने उसे पुलिस के हवाले कर दिया।
डुमरियागंज निवासी सुहेल अहमद अपने पत्नी और बच्चों को कार से रविवार की देर शाम घुमाने निकले थे। पोस्ट ऑफिस के पास कार रोककर सुहेल बच्चों के लिए आइसक्रीम लेने गए थे। सड़क किनारे आइसक्रीम खरीद रहे थे कि तेज रफ्तार से बाइक लेकर आ रहे हल्लौर निवासी बेलाल ने टक्कर मार दी। जिससे सुहेल घायल हो गए। बाइक सवार ने आठ साल की बच्ची समेत दो और लोगों को भी टक्कर मारकर घायल कर दिया।
मौजूद लोगों ने बेलाल को पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। सुहेल की हालत गंभीर देख डॉक्टरों ने बस्ती रेफर कर दिया। सुहेल के भाई सभासद नसीम अहमद ने थाने पर तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है। इस संबंध में डुमरियागंज इंस्पेक्टर वकील पांडेय ने बताया कि बाइक और चालक को थाने पर लाया गया था। चालक को भी चोट लगी थी। जिसे उपचार के लिए भेज दिया गया है। बाइक थाने पर खड़ी है।