फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Four huts burnt due to fire

आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं

Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 19 Jun 2022 11:57 PM IST
विज्ञापन
Four huts burnt due to fire
आग लगने से जले सामान को देखता बुजुर्ग। - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
आग लगने से चार झोपड़ियां जलीं
विज्ञापन

डुमरियागंज थाना क्षेत्र के रूद्रौलिया गांव की घटना
भनवापुर(सिद्धार्थनगर)। डुमरियागंज थानाक्षेत्र के रूद्रौलिया गांव में रविवार दोपहर अज्ञात कारण से आग लग गई। इसकी चपेट में आने से चार झोपड़ियां जल गईं। फायर ब्रिगेड व ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया जा सका।

जानकारी के अनुसार क्षेत्र के रूद्रौलिया निवासी फेरई की झोपड़ी में दोपहर में आग लग गई। उसके घर से उठता धुआं देख लोग अपने संसाधन से आग बुझाने के लिए दौड़े तब तक बगल में स्थित फूलचंद, नेकराम और सेतू के घरों को आग ने अपने आगोश में ले लिया। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ी व ग्रामीणों के घंटों प्रयास के बाद आग पर काबू पाया गया। तब तक चारों घरों में रखा 15 हजार नकदी समेत अनाज, चारपाई, पशुओं का भूसा आदि जलकर राख हो गया। डुमरियागंज के तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने बताया कि आग लगने के घटना की सूचना है। मौके परलेखपाल को नुकसान का आकलन करने के लिए भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed