फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   found two byke and two charged arrest

चोरी की दो बाइक बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार 18-52-05

Mon, 22 Nov 2021 10:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Mon, 22 Nov 2021 10:57 PM IST
विज्ञापन
found two byke and two charged arrest
चोरी की दो बाइक बरामद, दो बदमाश गिरफ्तार
विज्ञापन

- इटवा पुलिस ने दोनों को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तिलगड़िया से पकड़ा
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। बाइक चोरी करने वाले गिरोह के दो बदमाशों को इटवा पुलिस ने सोमवार को डुमरियागंज थाना क्षेत्र के तिलगडिय़ा गांव से गिरफ्तार कर लिया। उनके कब्जे से चोरी की दो बाइक और चाकू बरामद किया गया। इनके खिलाफ चोरी के कई मामले में पहले भी दर्ज हैं। एसओ इटवा ज्ञानेंद्र राय ने बताया कि क्षेत्र में हुई बाइक चोरी का पर्दाफाश करने के लिए पुलिस टीम लगी थी। सोमवार को मुखबिर से सूचना मिली कि डुमरियागंज थाने के ग्राम तिलगड़िया में दो युवक दो बाइक बेचने के लिए कहीं जा रहे हैं। सूचना मिलते ही उपनिरीक्षक वीरेंद्र कुमार कुंवर, सिपाही राजू चौधरी, आशुतोष धर दुबे, ज्वाला सिंह ने तिलगड़िया पहुंच गए। दोनों को दबोच लिया। पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने अपना नाम तिलगड़िया निवासी मुहम्मद मुस्तफा ऊर्फ शाहरूख बताया। इसके ऊपर डुमरियागंज थाने मे दो मुकदमा पंजीकृत है और दूसरा स्थानीय थाने के पहाड़ापुर निवासी नफीस उर्फ लकी के रूप में हुई। इस पर गैंगस्टर एक्ट सहित कुल सात मुकदमे इटवा थाने में दर्ज हैं। इनके कब्जे से चोरी की दो बाइक, चार मोबाइल व दो चाकू बरामद किया गया। पूछताछ करने के बाद दोनों को न्यायालय के समक्ष पेश किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed