{"_id":"5efdd8ff8ebc3e42e21aa4c4","slug":"found-teenager-dedbodey-siddharthnagar-news-gkp356659341","type":"story","status":"publish","title_hn":"नाले में उतराता मिला किशोर का शव","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नाले में उतराता मिला किशोर का शव
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नाले में उतराता मिला किशोर का शव
पिता ने दो लोगों पर लगाया बेटे की जान लेने का आरोप
अमर उजाला ब्यूरो
भवानीगंज। खेलने के लिए मंगलवार दोपहर घर से निकले 15 वर्षीय किशोर का शव बुधवार देर शाम गांव से करीब दो किलोमीटर दूर एक नाले में उतराता मिला। शरीर पर मात्र अंडरवियर और गले में काला धागा होने पर पिता ने बेटे की हत्या किए जाने की आशंका जताई है। पिता का कहना था कि किशोर घर से पैंट शर्ट पहन कर निकला था, संभव है कि हत्यारों ने शिनाख्त नहीं होने की नीयत से हत्या करने के बाद कपड़े उतार दिए हों।
भवानीगंज थानाक्षेत्र के बनकटी गांव के नाले पर बने पुल के पास बुधवार देर शाम लोगों ने एक किशोर की लाश उतराते हुए देखी। सूचना पर मौके पर पहुुंची पुलिस ने शव बाहर निकलवाया और शिनाख्त का प्रयास किया। इस दौरान थाने पर हेड मुहर्रिर ने जानकारी दी कि सामदियापुर गांव निवासी कुसमेश बुधवार सुबह अपने 15 वर्षीय बेटे राजकुमार की गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराने आया था। कुसुमेश को बुलाया गया तो उसने लाश देखते ही बेटे राजकुमार की पहचान की। रोते हुए उसने बताया कि राजकुमार से मंगलवार को कुछ घरेलू सामान मंगवाया गया था। सामान देने के बाद वह खेलने निकल गया। देर शाम नहीं लौटा तो उसकी तलाश की लेकिन कोई जानकारी नहीं मिली। बुधवार सुबह थाने में बेटे की गुमशुदगी दर्ज कराई थी। कुसमेश ने आरोप लगाया कि बेटे की हत्या पड़ोस में रहने वाले एक व्यक्ति और परसा जमाल परसा टोला में रहने वाले व्यक्ति ने की है। पड़ोसी से उसका विवाद काफी अर्से से चल रहा है। परसा जमाल निवासी युवक पर कुसमेश का उधार बाकी था और वह चुका नहीं रहा था। कुसमेश ने थाने में शिकायत की थी, इस मामले में चार दिन पहले युवक ने थाने पहुंच कर उसे रुपया लौटाया था और दोनों के बीच समझौता हो गया था। कुसमेश का आरोप है कि समझौते के बाद युवक ने उससे बदला लेेने की धमकी दी थी। उसने दोनों के खिलाफ बेटे की हत्या करने का आरोप लगाते हुए थाने मेें तहरीर दी है। एसओ भवानीगंज ने बताया कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट में मृत्यु का कारण स्पष्ट होगा।