फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   found 116 bag kali mirch

116 बैग काली मिर्च के साथ तीन गिरफ्तार

Wed, 28 Aug 2019 10:21 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 28 Aug 2019 10:21 PM IST
विज्ञापन
found 116 bag kali mirch
फोटो- 57
विज्ञापन

116 बैग काली मिर्च व 33 बोरा छुहाड़ा जब्त
एसएसबी ने नेपाल से भारत आ रही डीसीएम को पकड़ा, तीन आरोपी गिरफ्तार
अमर उजाला ब्यूरो
परसा। एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों ने नेपाल से भारत आ रही डीसीएम को पकड़ा है। इस वाहन से 116 बैग काली मिर्च व 33 बोरा छुहाड़ा जब्त किया गया। वहीं, मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

एसएसबी 50वीं वाहिनी के महादेव बुजुर्ग बीओपी के जवानों ने निरीक्षक बजरंग लाल वर्मा के नेतृत्व में जांच के दौरान नेपाल से संदिग्ध रूप से आ रही डीसीएम को रोककर तलाशी ली। उसमें अवैध रूप से रखा 116 बैग काली मिर्च व 33 बोरा छुहाड़ा बरामद हुआ जिसकी कीमत लगभग 35,43100 रुपये आंकी गई है। जवानों ने तीन व्यक्तियों की गिरफ्तारी भी की है। पकड़े गए व्यक्तियों की पहचान राजेन्द्र कुमार गुप्ता निवासी सिरसवा थाना कृष्णानगर नेपाल, विशाल चौधरी निवासी कृष्णानगर नेपाल व लालजी मिश्र निवासी मधवापुर थाना शोहरतगढ़ के रूप में की गई है। एसएसबी ने बरामद सामान को कस्टम के सुपुर्द करते हुए पकड़े गए आरोपियों को ढेबरुआ पुलिस को सौंप दिया। एसएसबी की टीम में सहायक उपनिरीक्षक आनंद सिंह, विजय कुमार गुप्ता, शोभित कुमार शुक्ल, मोहसिन आलम, संदीप कुमार व दमेंद्र सिंह थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed