फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Former education minister counted the achievements of the central government in nine years

Siddharthnagar News: पूर्व शिक्षामंत्री ने गिनाईं केंद्र सरकार के नौ साल की उपलब्धियां

Tue, 20 Jun 2023 11:18 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Tue, 20 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Former education minister counted the achievements of the central government in nine years
सिद्धार्थनगर। इटवा कस्बे में स्थित भाजपा कार्यालय में मंगलवार को आयोजित प्रेस वार्ता में पूर्व शिक्षामंत्री डॉ. सतीश चन्द्र द्विवेदी ने विधानसभा क्षेत्र इटवा में हुए पीएम के नौ वर्ष के कार्यों को गिनाया। उन्होंने कहा कि पीएम आवास योजना के तहत विधानसभा क्षेत्र इटवा में 6236 ग्रामीण व 2464 शहरी आवासों का निर्माण कार्य कराया। स्वच्छ भारत अभियान के तहत विधानसभा क्षेत्र इटवा में 57822 शौचालय, जन आरोग्य योजना के तहत 25508 लोगों को आयुष्मान कार्ड, 2014 के बाद विधानसभा इटवा में शेष बचे गांवों में बिजली पहुंचाई गई। विधानसभा क्षेत्र इटवा में भी 63013 किसानों में किसान सम्मान निधि का वितरण, 31781 महिलाओं को उज्जवला योजना के तहत गैस कनेक्शन, कोरोना काल से लेकर आज तक गरीबों में मुफ्त राशन का वितरण किया जा रहा है।इसका श्रेय हमारे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को जाता है। इस दौरान इटवा के चेयरमैन विकास जायसवाल, बिस्कोहर के चेयरमैन अजय गुप्ता, भाजपा नेता राजेंद्र दुबे, राम कृपाल चौधरी, जिलामंत्री कृष्णा मिश्र, दीप नारायण त्रिपाठी, अशोक पाठक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed