फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   forgery of 40 thousand

रिश्तेदार बताकर 40 हजार रुपये खाते से उड़ाया

Thu, 21 Jul 2022 01:03 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 21 Jul 2022 01:03 AM IST
विज्ञापन
forgery of 40 thousand
रिश्तेदार बताकर 40 हजार रुपये खाते से उड़ाया
विज्ञापन

- साइबर सेल की टीम की मदद से 20 हजार रुपये खाते में हुई वापस
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। 40 हजार रुपये ठगी के मामले में साइबर सेल की टीम ने सुराग लगा लिया है। टीम ने बुधवार को 20,037 रुपये पीड़ित के बैंक खाते में वापस करा दिए। शेष धनराशि की रिवकरी के लिए टीम लगी है।
साइबर सेल प्रभारी पंकज कुमार पांडेय ने बताया कि चिल्हिया कस्बा निवासी मो. निसार अहमद ने 20 अप्रैल को शिकायत किया कि 16 अप्रैल को उसके मोबाइल नंबर पर काल आई कि मैं आपका रिश्तेदार बोल रहा हूं। आपके खाते में कुछ पैसा भेजना है। फिर कुछ दिन बाद मुझे वापस कर दीजिएगा।
विज्ञापन

इसके बाद उसने मोबाइल पर एक मैसेज भेजा, उसे क्लिक करने के लिए कहा। मैसेज पर क्लिक किया तो एक नंबर आया, जिसे डालने के लिए कहा गया। नंबर डालने के बाद बैंक खाते से 40 हजार रुपये कट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मोबाइल पर मैसेज आया तो पता चला कि धोखाधड़ी का शिकार हो गया। पीड़ित की शिकायत के बाद टीम लगातार छानबीन में जुटी थी। बुधवार को 20,037 हजार रुपये बैंक खाते में वापस करा दिए गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed