फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fore Days Home Quarantine

दिल्ली, मुंबई से लौटने वाले चार दिन रहेंगे होम क्वारंटीन

Sat, 21 Nov 2020 06:57 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Nov 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
Fore Days Home Quarantine
दिल्ली, मुंबई से लौटने वाले चार दिन रहेंगे होम क्वारंटीन
विज्ञापन

कोरोना की दूसरी लहर आने की आशंका, सीएमओ ने दिए दिशा-निर्देश
चार दिन बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर करानी होगी कोराना की जांच
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। दिल्ली और मुंबई समेत देश के विभिन्न स्थानों पर कोरोना संक्रमितों की तेजी से बढ़ रही तादाद से जिले का स्वास्थ्य महकमा सतर्क हो गया है। सीएमओ ने दिल्ली और मुंबई से आने वालों को चार दिन तक होम क्वारंटीन रहने और जांच के बाद ही घर से बाहर निकलने की हिदायत दी है।
जिले में कोरोना संक्रमितों की जांच में अब पॉजिटिव रिपोर्ट आने वाले मरीजों की तादाद कम होने के बावजूद देश के दूसरी जगहों पर संक्रमितों की बढ़ रही तादाद से स्वास्थ्य विभाग सतर्क हो गया है। प्रतिदिन हो रही जांच के दौरान संक्रमितों की तेजी से बढ़ रहा ग्राफ अब नियंत्रण में नजर आ रहा है। अब एक दिन में एक हजार से अधिक लोगों की जांच रिपोर्ट में 10 से 15 लोग ही कोरोना संक्रमित पाए जा रहे हैं। जबकि कुछ दिनों पूर्व तक स्थिति यह थी कि अगर 200 लोगों की जांच होती थी तो उनमें 40 से 50 कोरोना संक्रमित पाए जा रहे थे। ठंड का मौसम बढ़ते ही दिल्ली, मुंबई और मध्यप्रदेश आदि स्थानों पर कोरोना संक्रमितों की तादाद में एक बार फिर से तेजी से इजाफा हो रहा है। इस कारण कई स्थानों पर कर्फ्यू लगाने, स्कूल बंद करने और सामाजिक दूरी का पालन करने के लिए नियम सख्त किए जा रहे हैं। सीएमओ इंद्रविजय विश्वकर्मा ने दिल्ली और मुंबई से आने वाले सभी लोगों को तीन से चार दिन तक होम क्वारंटीन रहने, चार दिन बाद नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर बने स्ट्रेटिक बूथ पर कोरोना जांच कराने को कहा है। इस दौरान परिवार से दूरी बनाए रखने, मास्क का प्रयोग करने और लगातार हाथों को साबुन से धुलने की हिदायत दी है। उन्होंने कहा है कि इस बीच अगर किसी को बुखार, खांसी, सांस लेने में परेशानी हो तो वह तुरंत कोविड-19 कमांड सेंटर पर संपर्क करें।
विज्ञापन

1.96 लाख की जांच में मिले 3870 संक्रमित
जिले की 28 लाख आबादी में अब तक 1.96 लाख लोगों की कोरोना जांच हो चुकी है। अब तक 3870 लोग कोरोना संक्रमित पाए गए है। जिसमें 3750 संक्रमित मरीज ठीक होकर अस्पताल से डिस्चार्ज हो चुके है। वहीं वर्तमान में एक्टिव केसों की संख्या 78 है और अब तक कोरोना से जिले में हुई मौतों की तादाद 49 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed