{"_id":"58dfdf4e4f1c1bc20463fc81","slug":"for-three-days-in-dozens-of-villages-in-the-dark","type":"story","status":"publish","title_hn":"तीन दिन से दर्जनों गांव अंधेरे में","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तीन दिन से दर्जनों गांव अंधेरे में
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Sat, 01 Apr 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
बिजली
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शोहरतगढ़। स्थानीय क्षेत्र के संतोरा-अगया गांव के बीच हाईटेंशन तार टूटने से तीन दिनों से दर्जनों गांव की बिजली आपूर्ति ठप है। ऐसे में विश्वविद्यालय और बोर्ड की परीक्षा में जुटे परीक्षार्थियों व अन्य लोगों को परेशानी हो रही है। क्षेत्र के लोगों ने विद्युत विभाग के जिम्मेदारों को आपूर्ति ठप होने की सूचना दे दी। बावजूद इसके स्थिति जस की तस बनी हुई है।
तीस मार्च को संतोरा-अगया के बीच ग्यारह हजार वोल्ट बिजली का तार टूटकर गिर गया। इस कारण क्षेत्र के छतहरी, अगया, नकथर, कोरीड़ीहा, गजहड़ा, महथा, लेदवा, मडवा, नहरी, परिगवां, डफरा, खरगवारे, महमूदवा ग्रांट, अतरी, जीतपुर, सिंहवारे समेत तीस गांव में बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। महमूदवा ग्रांट के प्रधान अबू शहमा ने प्राइवेट लाइनमैन रामदेव को ठप आपूर्ति को बहाल कराने के लिए फाल्ट को दुरुस्त करने को कहा। इस पर लाइनमैन ने कहा कि उसका जेई से नहीं बन रहा है। इस कारण हड़ताल पर हैं। इस दौरान लाइनमैन कोई कार्य नहीं करेंगे। इसके बाद प्रधान ने विद्युत विभाग के जेई नित्यानंद ओझा को सूचना दी। इस पर जेई ने जांच कराकर फाल्ट को सही करवाने का आश्वासन दिया था। 72 घंटा बीत जाने के बाद भी आपूर्ति बहाल नहीं हुई।
इस कारण गांव के लोगों में बिजली विभाग के अधिकारियों के प्रति रोष है। अतरी गांव के प्रधान इफ्तेखार अहमद ने कहा कि वर्तमान समय में बोर्ड व विश्वविद्यालय की परीक्षा चल रही है। बिजली न होने से गांव के बच्चों को परीक्षा की तैयारी करने में काफी मशक्कत करनी पड़ रही है। गर्मी के कारण रात में घर में अंदर रहना मुश्किल हो गया है और बाहर मच्छरों के कारण नींद हराम हो गई है। गांव के शिवकुमार शुक्ल, शक्ति सिंह, जमील अहमद, गोपाल गुप्ता, शिवनरायन दुबे, गुरु प्रसाद, दीपू चैहान, मोनू, कृष्णा प्रसाद, अमरनाथ, मो. इलियास ने विभाग के जिम्मेदारों से आपूर्ति अतिशीघ्र बहाल कराने की मांग की है। जल्द से जल्द आपूर्ति बहाल न होने पर ग्रामीणों के साथ विद्युत उपकेंद्र परसिया का घेराव करने की चेतावनी भी ग्रामीणों ने विभाग को दी है।