{"_id":"69cec10b3ab7a3acc50dc527","slug":"food-safety-officers-car-narrowly-escaped-after-speeding-truck-rammed-into-it-siddharthnagar-news-c-208-1-sgkp1012-178510-2026-04-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: तेज रफ्तार ट्रक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: तेज रफ्तार ट्रक ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार में मारी टक्कर, बाल-बाल बचे
विज्ञापन
सलेमपुर। ड्यूटी से देवरिया लौट रहे खाद्य सुरक्षा अधिकारी की कार को तेज रफ्तार ट्रक ने पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।
टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि ट्रक कार को करीब 100 मीटर तक घसीटते हुए ले गया। संयोग ठीक रहा कि कार में सवार खाद्य सुरक्षा अधिकारी को इस हादसे में कोई चोट नहीं आई, हालांकि उनकी कार पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।
जानकारी के अनुसार, सलेमपुर तहसील में तैनात खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्रीराम यादव बृहस्पतिवार को ड्यूटी समाप्त कर अपनी कार से देवरिया स्थित आवास लौट रहे थे।
जैसे ही वह सलेमपुर-देवरिया मुख्य मार्ग पर बिगही ढाबा के पास पहुंचे, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी कार में टक्कर मार दी।
टक्कर के बाद भी ट्रक चालक वाहन नहीं रोक सका और कार को घसीटते हुए आगे बढ़ता रहा। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए ट्रक को रुकवाया, जिससे बड़ा हादसा होने से टल गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने ट्रक को कब्जे में लेकर कोतवाली भेज दिया है।
विज्ञापन
घटना के बाद खाद्य सुरक्षा अधिकारी काफी दहशत में नजर आए। घटना की जानकारी मिलते ही उनके विभाग के अधिकारी और कर्मचारी के साथ परिवार के लोग मौके पर पहुंच गए।
कोतवाल दिनेश कुमार मिश्र ने बताया कि हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पुलिस पहुंची थी। सब लोग सुरक्षित हैं। घटना में शामिल ट्रक को कब्जे में लिया गया है। शिकायती पत्र मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।