{"_id":"6ae38df97db3a862120e5865","slug":"food-safety-department-raided-shops-took-eight-samples-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-167343-2026-10-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का दुकानों पर छापा, आठ नमूना लिया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: खाद्य सुरक्षा विभाग का दुकानों पर छापा, आठ नमूना लिया
विज्ञापन
शहर में मिठाई की दुकान पर जांच करते खाद्य सुरक्षा विभाग की टीम। स्रोत विज्ञप्ति
सिद्धार्थनगर। दीपावली पर मिलावटी खाद्य पदार्थों की बिक्री रोकने के लिए खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन की टीम ने बृहस्पतिवार को विभिन्न क्षेत्रों में छापेमारी की। इस दौरान मिठाई की दुकानों और विनिर्माण इकाइयों से आठ नमूने लेकर जांच के लिए प्रयोगशाला भेजे गए। एक मिठाई विनिर्माण इकाई में 150 किलोग्राम बदबूदार बेसन पापड़ी और 50 किलोग्राम खराब मूंगफली दाना नष्ट कराया गया। संबंधित इकाई को अग्रिम आदेश तक बंद करा दिया गया।
सहायक आयुक्त खाद्य सुरक्षा आरएल यादव ने बताया कि अंतरजनपदीय विशेष छापामार अभियान के तहत परसा शाह आलम, भीमापार और नौगढ़ स्थित पंथ कुंज स्वीट्स से पनीर और खोआ के नमूने लिए गए। पुरानी नौगढ़ स्थित बंगाली स्वीट्स की विनिर्माण इकाई से खोआ और बूंदी दाना, डुमरियागंज के बैदौला स्थित गोकुल स्वीट्स से खोआ और छेना मिठाई तथा बांसी रोडवेज स्थित केशव कुंज स्वीट्स से खोआ का नमूना लिया गया।
इसके अलावा कोडरा ग्रांट स्थित सुनील कुमार की मिठाई विनिर्माण इकाई से बेसन पापड़ी का नमूना संग्रहित किया गया। यहां खराब खाद्य सामग्री नियमानुसार नष्ट कराई गई। खाद्य सुरक्षा मानकों का पालन नहीं करने पर मिठाई कारोबारियों को नोटिस जारी किए गए।