{"_id":"285a11c8cbf998d5c4d101bb4ef0408b","slug":"fog-and-chilly-winds-grew-cold-people-suffering-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":" कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी, लोग बेहाल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कोहरे और सर्द हवाओं से बढ़ी सर्दी, लोग बेहाल
अमर उजाला ब्यूरो/सिद्धार्थनगर
Updated Wed, 16 Dec 2015 11:18 PM IST
विज्ञापन
सर्द मौसम में कोहरा गिरने के कारण जनजीवन अस्त-व्यस्त हो गया और सड़कों पर सन्नाटा पसरा रहा। मंगलवार को जहां पूरे दिन सूर्य देवता के दर्शन नहीं हुए तो वहीं बुधवार को कोहरा व सर्द हवाओं के चलते बच्चों व बुजुर्गों को परेशानी झेलनी पड़ी।
लोगों ने कहा कि पुरवा हवा की नमी से कोहरे की समस्या बढ़ी है। मौसम खराब होने से केवल जरूरी काम के लिए ही घरों से निकल रहे हैं। मजदूरों को अपने परिवारजनों की जीविका चलाने के लिए हाड़ कंपा देने वाली इस ठंड में भी घर से बाहर निकलना पड़ रहा है।
जहां शासन द्वारा दावा किया जाता है कि ठंड से निपटने के लिए पूरी तैयारी की गई है। बावजूद इसके तहसील क्षेत्र के रेहरा, बनगवां, अगया, बहेरिया, परसपुर, तिलगड़िया, सिकहरा, कोहड़ा, जखौली, अरनी और कादिराबाद आदि गांवों में अलाव जलाने की व्यवस्था नहीं की गई है।