{"_id":"6504a72faa496b5daa0335d4","slug":"flying-clouds-increased-the-humidity-people-drenched-in-sweat-siddharthnagar-news-c-227-1-sdn1003-4713-2023-09-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: उड़ते बादलों ने बढ़ाई उमस, पसीने से भीगे लोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: उड़ते बादलों ने बढ़ाई उमस, पसीने से भीगे लोग
विज्ञापन
बारिश न होने से किसानों की बढ़ी चिंता
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। मौसम की बेरुखी आम जनता पर भारी पड़ रही है। बारिश बंद होने के बाद बढ़ती गर्मी से लोग परेशान हो गए हैं। हल्के बादल होने के कारण सुबह से ही उमस की वजह से लोग पसीने से भीग गए। गर्मी बढ़ने के साथ ही धान की फसल सूखने लगी है।
शहर में सुबह से ही सन्नाटा छाया रहता है। शाम सात बजे के बाद सड़कों पर कुछ चहल-कदमी दिखाई पड़ती है। वहीं भीषण गर्मी के कारण दिनभर रेलवे स्टेशन और रोडवेज परिसर सूना रहा। सुबह-शाम आसमान में बादल छाया रहा, लेकिन रुक-रुक कर धूप होने से उमस बनी रही। वर्षा की बेरुखी और सूरज की तीखी धूप से एक बार फिर वातावरण गर्म होने लगा है। धूप और वातावरण में घुली नमी से उमस भरी गर्मी लोगों के पसीने छुड़ाने लगी है। शुक्रवार को भी दिनभर निकली धूप और उमस के कारण लोग पसीने से भीग गए। हवा का रुख भी पश्चिमी का रहा। दिन का अधिकतम तापमान भी लगातार बढ़ रहा है। शुक्रवार को अधिकतम तापमान 35.1 डिग्री तो न्यूनतम तापमान 27.2 डिग्री रहा। जिस कारण एक बार फिर वातावरण में गर्मी महसूस होने लगी है। राज्य कृषि मौसम के केंद्र के प्रभारी अतुल कुमार सिंह ने बताया कि फिलहाल बारिश के आसार नहीं हैं।
-- -- -- -- -- --
बारिश न होने से किसानों की बढ़ी चिंता
शहर से लेकर पूरे जिले में बारिश न होने से किसानों को एक बार फिर धान की फसल सूखने की चिंता सताने लगी है। किसानों ने बताया कि एक सप्ताह से बारिश न होने के कारण धान की फसल मुरझाने लगी है। अगर बारिश नही हुई तो धान की फसल बर्बाद हो जाएगी। ऐसे में पंपिंगसेट से पानी चला कर किसी तरह से धान की सिंचाई कर रहे हैं। ऐसे में बारिश नहीं हुई तो पानी चलाकर धान की फसल की कटाई नहीं हो पाएगी।