{"_id":"579b89074f1c1b910f21e287","slug":"flood-water-in-the-home-on-the-street-life","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में बाढ़ का पानी, सड़क पर जिंदगी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में बाढ़ का पानी, सड़क पर जिंदगी
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
Updated Fri, 29 Jul 2016 10:19 PM IST
विज्ञापन
नौगढ़-सोहांस मार्ग पर बाढ़ के पानी में आते-जाते ग्रामीण।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बांसी। बांध और नदियों का कटान रोकने में सरकारी तंत्र की नाकामी पर शुक्रवार को लोगों को गुस्सा फूट पड़ा। अपने स्तर से कटान रोकने की कोशिश कर रहे लोग प्रशासनिक सहयोग न मिलने पर आक्रोशित हो सड़क पर उतरे। बांसी-नौगढ़ मार्ग को जाम कर दिया। इस दौरान पुल निर्माण में लगे अभियंताओं से उनकी नोंक-झोंक भी हुई। मौके पर पहुंचे एसडीएम ने स्थिति को संभालते हुए लोगों को कटान रोकने का आश्वासन दिया। घंटों मशक्कत के बाद अतिरिक्त बांध बनाकर बहाव और कटान रोकने में सफलता मिली। हालांकि नदी के बढ़ते जलस्तर से बांसी नगर व आस-पास के गांवों पर खतरा बना हुआ है।
बांसी नगर में स्थित राप्ती नदी पुल के बगल में नए पुल का निर्माण किए जाने को लेकर निर्माण ईकाई ने जमींदारी बांध को काट दिया था। नदी का जलस्तर बढ़ता देख पुल निर्माण ईकाई ने अस्थाई बांध का निर्माण किया था, जो शुक्रवार की सुबह 5 बजे कट गया। पानी तेजी से बांसी-डुमरियागंज बांध की तरफ बढ़ने लगा। पानी का बहाव और कटान देख नगरवासी भयभीत हो गए। गंगुली, गरगजवा गांवों सहित नगर के लोग इकट्ठा होकर कटान को रोकने का प्रयास करने लगे।
काफी देर तक पुल निर्माण ईकाई का कोई सहयोग न मिलने पर लोग नाराज हो गए और राप्ती पुल पर नौगढ़-बांसी मार्ग को जाम कर दिया। इसकी सूचना मिलते ही एसडीएम बांसी एके मिश्रा व कोतवाल शमशेर बहादुर सिंह मौके पर पहुंचे और लोगों को समझाकर जाम हटवाया। बाद पुल निर्माण ईकाई ने जेसीबी भेजकर नागरिकों की मांग पर एक अतिरिक्त बांध का आनन-फानन में निर्माण किया। तब जाकर पानी के बहाव को रोका जा सका।
विज्ञापन
हालांकि नदी के जलस्तर में लगातार हो रही वृद्धि के चलते लोग अब भी सहमे हुए हैं। नगर पालिका अध्यक्ष चमन आरा राईनी, मो.इद्रीश पटवारी, पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष धु्रवचंद्र जायसवाल, अजय कुमार श्रीवास्तव, रामशरन मौर्या, अजय वर्मा, बाबा चंद्रभान दास, मिथुन चक्रवर्ती, अंबिकेश श्रीवास्तव, सोनू देववंशी, कन्हैया अग्रहरि, प्रमोद अग्रहरि, रमेश वर्मा, विजय वर्मा, राहुल गुप्ता, मुन्ना वर्मा, लखपति राईनी, मो. हारून, रहमत व नगर पालिका के सफाई कर्मियों ने टिन, मिट्टी व गिट्टी से भरी बोरी व पेड़ों की टहनियां डालकर पानी के बहाव को रोका। मौके पर सिंचाई निर्माण खंड के एक्सईएन एके मिश्रा अपने अभियंताओं की टीम के साथ मौजूद रहे।