फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   flod in bansi

बारिश में जनियाजोत- गुजरौलिया मार्ग जलमग्र

Fri, 26 Jun 2020 06:18 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Fri, 26 Jun 2020 06:18 PM IST
विज्ञापन
flod in bansi
बारिश में जनियाजोत-गुजरौलिया मार्ग जलमग्र
विज्ञापन

सड़क के डूब जाने से लोगों को हो रही परेशानी
अमर उजाला ब्यूरो
बांसी। जनियाजोत से तारा गुजरौलिया को जोड़ने वाली सड़क बारिश बरसात में जलमग्न हो गई है। इससे राहगीरों को पानी से होकर गुजरना पड़ रहा है। क्षेत्र के लोगों का कहना है कि यदि पुलिया के आसपास सड़क को ऊंचा बनाया गया होता तो यह समस्या नहीं झेलना पड़ता।

जनियाजोत-तारा गुजरौलिया सड़क लगभग दो दर्जन गांव को तहसील मुख्यालय से जोड़ती है। आवश्यकता को देखते हुए और क्षेत्रीय जनता की मांग पर नाले पर पुलिया बनाकर सड़क पिच का निर्माण किया गया। इस सड़क से तारा गुजरौलिया, जनियाजोत, बंजरही, हयातनगर, त्रिलोकपुर, कोड़री, भड़ही, घरहवा, बिहरा, नरकटहा, सतवाढ़ी, नवैला आदि गांव का मुख्य निवास है। क्षेत्र के सुग्रीव, रामदास, दिलीप, राजकुमार, रमजान, बेचन आदि का कहना है कि यदि सड़क को ऊंचा बनाया गया होता तो यह समस्या नहीं आती। इनका कहना है कि यह जलभराव वाला क्षेत्र है इसकी जानकारी सड़क निर्माण कर रहे विभाग को था। इसके बावजूद सड़क की ऊंचाई काफी कम है, जिसका परिणाम है कि पहली ही बरसात में सड़क पर पानी चलने लगा। अगर लगातार बरसात जारी रहा तो सड़क पर पानी और बढ़ जाएगा। अगर बहाव तेज हो जाएगा तो इस सड़क पर चलना जोखिम भरा होगा। सड़क टूटी तो लोगों को तीन से चार माह तक लंबी दूरी तय करना पड़ेगा। ग्रामीणों ने प्रशासन से बरसात बाद सड़क की ऊंचाई बढ़ाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed