फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Flag of country and religion hoisted in procession

Siddharthnagar News: जुलूस में लहराया मुल्क व मजहब का परचम

Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 29 Sep 2023 01:33 AM IST
विज्ञापन
Flag of country and religion hoisted in procession
मुख्यालय पर जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी के अवसर पर निकला भव्य जुलूस
विज्ञापन

जुलूस में शामिल मक्का-मदीना और गुंबदे खिजरा की झांकी आकर्षण का रही केंद्र
संवाद न्यूज़ एजेंसी
सिद्धार्थनगर। पैगम्बरे इस्लाम हजरत मोहम्मद साहब की यौमे पैदाइश अकीदत के साथ मनाया गया। शहर, कस्बे व गांवाें में जश्न-ए-ईद मिलादुन्नबी के अवसर पर जुलूस निकाले गए। इस दौरान मुल्क और मजहब का परचम लहराता रहा। डीजे की धुन पर काफी संख्या में मौजूद लोगों ने मजहब के नारे लगाए।
शहर के हुसैनगंज से निकला जुलूस हाइडिल तिराहा होते हुए सिद्धार्थ तिराहा पर इकट्ठा हुआ। जामा मस्जिद के इमाम मौलाना सुहेल अहमद के नेतृत्व में मौलाना बरकत अली बेलसड़, मौलाना सैय्यद शेर अली, मौलाना मैरूद्दीन आजादनगर, मौलाना मेहंदी हसन महरिया, मौलाना हदीबुरहमान गोबरहवा, मौलाना कादीर मसिना की अगुवाई में स्टेशन रोड़, पेट्रोल पंप तिराहा से वापस सिद्धार्थ तिराहा पर पहुंचा जहां पर मजलिस में जामा मस्जिद के सिमाम मौलाना सुहेल अहमद ने लोगों को धर्म का पाठ पढ़ाया। जुलूस के दौरान जगह-जगह स्टॉल लगा रहा।
विज्ञापन

डुमरियागंज प्रतिनिधि के अनुसार तहसील क्षेत्र में भव्य रूप से जुलूस ए मोहम्मदी निकाला गया। मक्का, मदीना तथा गुंबदे खिजरा सहित प्रमुख धार्मिक स्थलों की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। जुलूस में शामिल अकीदतमंदों ने धार्मिक नारेबाजी कर खुशी का इजहार किया। इस दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों ने अकीदतमंदों के लिए लंगर लगाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधायक सैयदा खातून, सपा नेता रामकुमार चिंकू यादव, कांग्रेसी नेता सच्चिदानंद पांडे, नगर पंचायत अध्यक्ष शाजिया अतिक, कांग्रेसी नेता अरशद खुर्शीद तथा पीस पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ अयूब सहित नौजवान कमेटी डुमरियागंज, शाहपुर हल्लौर भटगवा, सहित विभिन्न राजनीतिक दलों और सामाजिक संगठनों द्वारा स्टाल लगाकर हलुवा, जर्दा, मिठाई और पानी की बोतले शरबत लोगों में वितरित किया।उसका बाजार में निकली जुलूस में पूर्व चेयरमैन सुरेश यादव सहित अन्य लोग शामिल रहे।
खुनुवां प्रतिनिधि के अनुसार गुजरौलिया, चेतरा, करहिया, परसौना, भदवा व कस्बा खुनुवां में ईद मिलादुन्नवी पर्व पर मदरसा के बालक, बालिकाओं व अन्य लोगों ने जुलूस निकाला। जुलूस बगहवा चौराहे से वापस आकर मदरसा पर समाप्त हुआ। महदेवा बाजार प्रतिनिधि के अनुसार दारुल उलूम अहले सुन्नत अनवारे मुस्तफा (इस्लामिया पब्लिक स्कूल) महदेवा बाजार में पुलिस बल के साथ जुलूस निकाला गया।
बांसी प्रतिनिधि के अनुसार क्षेत्र में जश्न-ए-ईद मिलादुन नबी के अवसर पर जुलुसे मोहम्मदी अन्जुमन इस्लामिया मदरसा शीरतुन नबी से निकला जो डाकबंगला,मंगल बाजार,अकबर नगर,सर्राफा मार्केट,राजेंद्रनगर,बाले मियां का मैदान,रोडवेज चोराहा,राप्ती पुल होते हुए नरकटहा में स्थित इमामबाड़ा वाली मस्जिद पर पहुंचा, जहां पूरे आलम की सलामती,सुख समृद्ध,शांति व सौहार्द्र की दुआ के बाद समाप्त हुआ। जुलुसे मोहम्मदी में कांग्रेस नेता अरशद खुर्शीद ,मौलाना निजामुद्दीन नूरी ,मौलाना मुस्तकीम निजामी ,मौलाना आलमगीर , खुर्शीद खान, मो हारुन, अनुराग बागी, इजहार खान, इमरान सिद्दिकी,जावेद अंसारी,मो नसीर,अब्बास खान,साहब खान शामिल थे।

लोटन प्रतिनिधि के अनुसार मदरसा अलीमिया एजुकेशन एंड वेलफेयर सोसायटी तरघौना लोटन के प्रबन्धक एवं मदरसा कमेटी के नेतृत्व में जुलूस निकला। इस दौरान मौलाना दानिश रजा गोरखपुरी ने माहे रबीउल अव्वल के बारे में जानकारी दी। इस दौरान मौलाना अल्हाज जमालुद्दीन, रिजवानुल्लाह खान, मौलाना अस्फाक, शहजाद आलम, मोहम्मद रफीक अंसारी,अली अहमद अतीउल्लाह खान, पप्पू उर्फ अख्तर हुसैन,सद्दाम हुसैन, मसीउल्लाह खान,हसन मोहम्मद,हैदर अली,पान मोहम्मद, मोहम्मद, अब्दुल्लाह,आरीफ राजा, मोहम्मद खालिद,रहमतुल्लाह,असलम,हाफीज अकरम, अफरोज, अहमद हुसैन, सुल्तान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed