फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five villages are free of open defecation

पांच गांव खुले में शौच से मुक्त होंगे 

Fri, 13 May 2016 11:10 PM IST
Siddharth Nagar 
Siddharth Nagar  Updated Fri, 13 May 2016 11:10 PM IST
विज्ञापन
 Five villages are free of open defecation
Swachh bharat mission
स्वच्छ भारत मिशन के प्रथम चरण की सफलता में बर्डपुर ब्लॉक भी अहम रोल निभाएगा। खुले में शौच मुक्त अभियान के तहत ब्लाक के पांच गांव चुने गए हैं। इन गांवों में ग्रामीणों का सहयोग लेकर शौचालय बनवाने और उसके इस्तेमाल के लिए लोगों को प्रेरित करने का सिलसिला शुरू कर दिया गया है।   
विज्ञापन

विकासखंड बर्डपुर के पिपरसन, पकड़ी उर्फ मुड़िला, बगही, सिगोरहवा, खेराटी ग्राम पंचायत को पंचायत राज विभाग ने खुले में शौच मुक्त बनाने के लिए चयनित किया है। पिपरसन गांव में इस पर अमल भी शुरू कर दिया गया है। अन्य गांवों में भी इसे शीघ्र लागू करने की तैयारी है।
विज्ञापन


 अभियान की सफलता के लिए पांच दिवसीय प्रशिक्षण संतकबीरनगर जनपद में शुरू हो चुका है। इसमें ग्राम प्रधान, ग्राम पंचायत अधिकारी, ब्लाक समन्वयक, समाजसेवी आदि प्रशिक्षण ले रहे हैं। प्रशिक्षण के बाद इन ग्राम पंचायतों में अभियान पूर्ण रूप से लागू होगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


पिपरसन में लगातार निगरानी समिति के लोग रोज सुबह 4 बजे से ही निगरानी करनी चालू कर दी है। पहल का असर यह है कि जिन घरों में शौचालय नहीं है, वहां पिछले 10 दिनों में लोग शौच जाने से पहले के लिए खुरपी और कुदाल लेकर ही घर से निकल रहे हैं। घर में शौचालय बनने तक यह क्रम बना रहेगा। 


जिले के सबसे अधिक शिक्षित प्रधान के रूप में हाल ही में राज्य निर्वाचन आयोग से सम्मानित हुए पिपरसन के प्रधान इं.सर्वेश जायसवाल इसमें अहम रोल     निभा रहे हैं। सर्वेश का कहना है कि ग्राम पंचायत पिपरसन को इस मामले में पूरे जिले में  अग्रणी बनाने की कोशिश की जाएगी, जिससे सरकार का मिशन सफल हो और बीमारियों का  खात्मा हो।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed