फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five theft cases busted, culprit arrested

Siddharthnagar News: चोरी की पांच वारदातों का पर्दाफाश, शातिर गिरफ्तार

Fri, 06 Mar 2026 12:00 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Fri, 06 Mar 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
Five theft cases busted, culprit arrested
इटवा। पुलिस की टीम ने बृहस्पतिवार को राकेश लोध (38) निवासी कठही थाना जोगिया उदयपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस का दावा है कि पकड़े गए शातिर ने ही कस्बे और आसपास के थानों में हुई पांच चोरी की वारदात को अंजाम दिया है। गिरफ्तार चोर के पास से इटवा पुलिस ने सोने-चांदी के जेवरात, एक तमंचा, 12,500 रुपये नकदी और चोरी की बाइक और डीवीआर आदि बरामद किया है।
विज्ञापन


एसओ रवींद्र सिंह के अनुसार भुतहवा-बहुती मार्ग पर बृहस्पतिवार को वाहन की चेकिंग की जा रही थी। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि कई चोरियों में शामिल व्यक्ति फिर चोरी करने के आशय से बाइक से इधर ले जा रहा था। मुखबिर के इशारे पर संदिग्ध व्यक्ति को रोककर पूछताछ की गई तो अपना नाम राकेश लोध (38) निवासी कठही थाना जोगिया उदयपुर बताया। तलाशी में चोरी की बाइक, एक अदद असलहा सहित अन्य आभूषण बरामद हुए। आरोपी के खिलाफ विभिन्न धाराओं में थाना इटवा में प्राथमिकी दर्ज कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया। जानकारी करने पर आरोपी के खिलाफ इटवा में दो, कठेला समय माता में एक, जोगिया उदयपुर में एक और महराजगंज जिले के कैंपियरगंज में एक मुकदमा पहले से ही दर्ज है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed