{"_id":"5e986f908ebc3e78b6230ca4","slug":"five-nepali-under-arrest-siddharthnagar-news-gkp348215292","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीमा पार करने की कोशिश में पांच युवक पकड़े गए","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीमा पार करने की कोशिश में पांच युवक पकड़े गए
विज्ञापन
भारत-नेपाल सीमा पर चरिगवां गांव के पास सीमा पार करते समय एसएसबी ने पकड़े नेपाली युवकों को क्वारंट
- फोटो : SIDDHARTHNAGAR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सीमा पार करने की कोशिश में पांच युवक पकड़े गए
बढ़नी में नेपाल सीमा पार करते वक्त एसएसबी ने दबोचा
पकड़े गए सभी युवक नेपाल के नागरिक बताए जा रहे
अमर उजाला ब्यूरो
परसा (सिद्धार्थनगर)। भारत-नेपाल सीमा पर स्थित चरिगंवा बॉर्डर पर सीमा पार करने की कोशिश करते हुए पांच लोगों को एसएसबी 43वीं वाहिनी के जवानों ने पकड़ लिया। पूछताछ में पता चला कि सभी नेपाल के नागरिक हैं और मुंबई से घर के लौट रहे थे। शोहरतगढ़ पुलिस की मौजूदगी में स्वास्थ्य कर्मियों ने सभी की स्क्रीनिंग की। सभी को शोहरतगढ़ में बने क्वारंटीन हाउस में रखा है।
शोहरतगढ़ थानाक्षेत्र के चरिगवां के पास भारत-नेपाल सीमा के पास पांच नेपाली युवक नेपाल सीमा में प्रवेश कर रहे थे। नेपाल सीमा की सुरक्षा में लगे नेपाली सुरक्षा कर्मियों ने उन्हें भारतीय सीमा में वापस कर दिया। चरिगवां के ग्राम प्रधान जितेंद्र तिवारी ने इसकी सूचना एसएसबी 43वीं वाहिनी के चरिगवां बीओपी के जवानों को दिया। एसएसबी के जवानों ने पांचों नेपाली युवकों को हिरासत में लेकर पूछताछ की। युवकों ने बताया कि वह मुंबई से पैदल आए हैं और नेपाल में अपने घर जा रहे हैं। एसएसबी ने शोहरतगढ़ तहसील प्रशासन को दिया। तहसील प्रशासन ने युवकों के स्वास्थ्य का परीक्षण करवाया। इसके बाद उन्हें शोहरतगढ़ स्थित क्वारंटीन वार्ड में भेज दिया है।