फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five killed, 51 new infected

कोरोना से पांच की गई जान, 51 नए संक्रमित मिले

Sun, 23 May 2021 10:13 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sun, 23 May 2021 10:13 PM IST
विज्ञापन
Five killed, 51 new infected
पांच की गई जान, 51 नए संक्रमित मिले
विज्ञापन

संक्रमण की पुष्टि के बाद आइसोलेट किए गए मरीज
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। कोरोना संक्रमण से पांच लोगों की जान चली गई। जबकि रविवार को आई रिपोर्ट में 51 संक्रमित मिले। संक्रमण की पुष्टि के बाद सभी को आइसोलेट कर दिया गया। साथ ही उनके संपर्क में आने वाले अन्य लोगों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया। 127 लोग स्वास्थ्य होकर घर भी गए। जबकि 556 का इलाज चल रहा है।

जिले में पिछले तीन दिनों से कोरोना संक्रमित मरीजों की संख्या में कमी दर्ज की जा रही है। मगर रविवार को एक बार फिर संक्रमितों की संख्या बढ़ गई। वहीं मरने वाले भी अन्य दिनों तुलना में अधिक हैं। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए रिपोर्ट के अनुसार लोटन और खेसरहा ब्लॉक क्षेत्र के दो-दो लोगों की संक्रमण से मौत हो गई। जबकि खुनियांव ब्लॉक क्षेत्र में संक्रमण से एक की जान चली गई। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र में 10 कोरोना संक्रमित मिले। जबकि खुनियांव क्षेत्र में नौ, बर्डपुर सात, बांसी दो, भनवापुर तीन, इटवा एक, जोगिया तीन, खेसरहा एक, लोटन तीन, मिठवल में दो और नौगढ़ में सात संक्रमित मिले। उसका ब्लॉक क्षेत्र में एक संक्रमित मिला। इसके अलावा एक अन्य संक्रमित मिला। सीएमओ डॉ. संदीप चौधरी ने बताया कि कोरोना संक्रमण से पांच की मौत हुई है, जबकि 51 नए संक्रमित मिले हैं। संक्रमित मरीजों के संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed