फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five held with stolen batteries and cash

Siddharthnagar News: चोरी की बैट्री और नकदी के साथ पांच धराए

Thu, 28 Sep 2023 01:11 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 01:11 AM IST
विज्ञापन
Five held with stolen batteries and cash
सिद्धार्थनगर। सदर पुलिस, एसओजी व सर्विलांस सेल की संयुक्त टीम ने बुधवार को पिकअप में लदी चोरी की 10 बैट्री व एक बाइक समेत पांच लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी की बैट्री बिक्री करने से मिले 44 हजार रुपये भी बरामद किया है। सदर थानाध्यक्ष सतीश सिंह के अनुसार संयुक्त टीम के गश्त के दौरान थाना क्षेत्र के धौरीकुइया तिराहे से पांच लोगों को गिरफ्तार किया गया।
विज्ञापन

पकड़े गए आरोपियों में संदीप सिंह और रवि पांडेय ने पूछताछ में बताया की वह जिले के टावरों पर टेक्नीशियन का काम करते थे। राहुल चावला जो लखनऊ का रहने वाला है वह उनको पिकअप वाहन व ड्राइवर उपलब्ध कराते हैं तथा उनके सहयोग से वह लोग टावरों से बैटरी चुराकर नेपाल ले जाकर बेच देते हैं। पकड़े गए आरोपियों में अयोध्या जिले के रानोपाली निवासी रवि कुमार पांडेय, गोंडा जिले के तरबगंज थाना क्षेत्र के ग्राम सिजिया निवासी संदीप सिंह, रायबरेली जिले के बछरावा थाना क्षेत्र के ठकुराइन खेड़ा निवासी सूरज यादव, गोंडा जिले के धानेपुर थाना क्षेत्र के ढेवरीरानी जोत निवासी शिवरतन कश्यप व लखनऊ के थाना नगराम के कुवहरा निवासी अंकुश कुमार शामिल है। पुलिस पकड़े गए लोगों के विरुद्ध कार्रवाई कर रही है। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed