फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Five days left for marriage, 50 percent survey not done, DM upset

Siddharthnagar News: पांच दिन विवाह को शेष, 50 प्रतिशत नहीं हुआ सर्वे, डीएम खफा

Thu, 11 Jan 2024 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 11 Jan 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Five days left for marriage, 50 percent survey not done, DM upset
- 16 जनवरी को है मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह का आयोजन
विज्ञापन


- सीडीओ ने बीडीओ और ईओ को जारी किया पत्र, कार्य में लापरवाही में जताई नाराजगी

संवाद न्यूज एजेंसी

सिद्धार्थनगर। मुख्यमंत्री सामूहिक विवाद 16 जनवरी को प्रस्तावित है। विभागीय उदासीनता से विवाह की तिथि टलने की स्थित बन गई है। 1660 लोगों ने विवाद के लिए आवेदन किया था। इसमें मात्रा 782 लोगों के आवेदन पत्रों की जांच करके फाइनल किया जा सका है। जबकि 878 अभी लंबित हैं। कार्य में शिथिलता पर जिलाधिकारी खफा हैं। वहीं, सीडीओ ने बीडीओ और ईओ को पत्र जारी करके जल्द से जल्द जांच करके फाइनल करने का निर्देश दिया है। इसमें लापरवाही पर कार्रवाई की जाएगी।

सरकार गरीब कन्याओं की शादी के लिए पहले अनुदान देते थी। लेकिन अब सामूहिक विवाह का आयोजन किया जाता है। इस वर्ष 1381 जोड़ों की शादी कराने का शासन की ओर से लक्ष्य प्राप्त हुआ था। जिसके सापेक्ष 1660 लोगों ने आवेदन किया था। इसमें नगर पंचायत स्तर पर ईओ और ब्लॉक स्तर पर बीडीओ को जांच करके रिपोर्ट लगाने और कार्यक्रम को सफल बनाने का आदेश है। प्रशासन की ओर से 16 जनवरी को सामूहिक विवाह प्रस्तावित किया गया है। लेकिन आवेदन पत्रों की जांच की प्रक्रिया बहुत ही सुस्त है। अभी 50 प्रतिशत भी नहीं हुआ है। तय तिथि के हिसाब सेे आयोजन का मात्र पांच दिन शेष हैं। ऐसे में फिर तिथि बदलने की नौबत आ सकती है। शिथिलता को लेकर जिलाधिकारी खफा हैं। सीडीओ की ओर से पत्र जारी करके समय से सत्यापन करने का निर्देश दिया गया है।
विज्ञापन


---

एक रिपोर्ट आवेदन से जुड़ी
ब्लाक लक्ष्य पूर्ति लंबित आवेदन पत्र

बांसी 100, 42 58
बढऩी 100 40 60
भनवापुर 80 69 11
बर्डपुर 80 23 57
डुमरियागज 100 36 64
इटवा 100 63 37
खेसरहा 100 79 21
खुनियांव 100 56 44
लोटन 80 35 45
मिठवल 100 90 10
नौगढ़ 100 74 26

शोहरतगढ़ 80 35 45
उसका बाजार 80 24 56
----

नगर पंचायत, नगर पालिका

बढऩी चाफा 40 00 40
बांसी 50 01 49
बढऩी 30 11 19
भारतभारी 30 01 29
बिस्कोहर 30 00 30

डुमरियागंज 30 01 29
इटवा 30 00 30
कपिलवस्तु 30 13 17
शोहरतगढ़ 30, 02, 28
सिद्धार्थनगर 50 06, 44
उसका बाजार 30 01 29
---

बोले जिम्मेदार

मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह के लिए आवेदन करने वाले आवेदन पत्रों की जांच करके रिपोर्ट देने के निर्देश दिया गया है। इसमें शिथिलता बरतने वालों पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


-जयेंद्र कुमार, मुख्य विकास अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed