{"_id":"5fb7c2ac8ebc3e9bb80ba807","slug":"five-corona-postive-found-siddharthnagar-news-gkp3738073107","type":"story","status":"publish","title_hn":"जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जिले में पांच कोरोना संक्रमित मिले
लखनऊ मेडिकल कॉलेज से आई रिपोर्ट में हुई संक्रमण की पुष्टि
महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कराए मरीज
जिले में अब तक पाए जा चुके हैं 3877 संक्रमित
संवाद न्यूज एजेंसी
सिद्धार्थनगर। जिले में कोरोना संक्रमण का प्रकोप तेजी से घट रहा है। शुक्रवार को लखनऊ मेडिकल कॉलेज से 1816 जांच परिणाम आए। इनमें से मात्र पांच लोग ही कोविड-19 पॉजिटिव पाए गए। सभी संक्रमितों को महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती कर उनका उपचार किया जा रहा है। जिले में अब तक 3877 संक्रमित पाए जा चुके हैं। 81 मरीजों का इलाज चल रहा है। जिले में कोरोना संक्रमण से 49 लोगों की मौत हो चुकी है।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी किए गए आंकड़ों के मुताबिक नौगढ़ ब्लॉक में उद्यान विभाग का एक कर्मचारी कोरोना पॉजिटिव पाया गया। खुनियांव ब्लॉक के गौराबाजार गांव में एक व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजिटिव आई। शोहरतगढ़ मौलवी महादेवा गांव में एक संक्रमित मिला। डुमरियागंज के सिसवां गांव में एक संक्रमित और बांसी ब्लॉक के रमवापुर गांव में एक संक्रमित पाया गया। सीएमओ डॉ. इंद्रविजय विश्वकर्मा ने बताया कि पांच संक्रमित पाए गए। उन्हें महिला अस्पताल स्थित आइसोलेशन वार्ड में भर्ती करा दिया गया। साथ ही संपर्क में आने वालों का सैंपल जांच के लिए भेजवा दिया गया। उन्होंने बताया कि जिले में 24 मार्च से अब तक 1,96,584 लोगों की कोरोना जांच की जा चुकी है, शुक्रवार तक 1560 नमूनों की जांच रिपोर्ट प्रतीक्षारत थी।