फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   five arrested in loot

सीएससी संचालक से लूट में पांच गिरफ्तार

Sat, 08 Oct 2022 12:00 AM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Sat, 08 Oct 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
five arrested in loot
सीएससी संचालक से लूट में पांच गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। तमंचा सटाकर ग्राहक सेवा केंद्र संचालक से लूट के मामले में पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। एसओजी, सर्विलांस और चिल्हिया पुलिस की टीम ने शुक्रवार सुबह क्षेत्र के गौरा बाजार के पास से उन्हें दबोच लिया। उनके कब्जे से लूट की रकम, तमंचा और कारतूस समेत अन्य सामान बरामद किए गए। पूछताछ के बाद उन्हें न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से जेल भेज दिया गया।
पुलिस लाइंस सभागार में आयोजित प्रेस कांफ्रेस में एसपी अमित कुमार आनंद ने यह जानकारी दी। एसपी ने बताया कि चिल्हिया थाना क्षेत्र के बस्ठा गांव के पास 30 सितंबर को ग्राहक सेवा केंद्र के संचालक से लूट हुई थी। केस दर्ज करके पुलिस टीम लुटेरों को पकड़ने में लगी थी। प्रभारी एसओ जीवन त्रिपाठी, एसओ चिल्हिया दीपक कुमार और सर्विलांस प्रभारी शेषनाथ यादव को पर्दाफाश की जिम्मेदारी दी गई थी।
विज्ञापन

शुक्रवार सुबह जानकारी मिली की लूट करने वाले गिरोह के सदस्य क्षेत्र के गौरा बाजार के पास मौजूद हैं। वे लूट की घटना को अंजाम दे सकते हैं। सूचना को संज्ञान में लेते हुए टीम गठित हुई और बताए हुए स्थान पर टीम पहुंच गर्ठ। पुलिस टीम को हुआ देख कुछ संदिग्ध भागने लगे। पुलिस के जवानों ने घेराबंदी करके पांच लोगों को पकड़ा। पूछताछ में उन्होंने अपनी पहचान सुरेश कुमार निवासी हरिहर रामपुर थाना मांधाता, जयशंकर यादव निवासी प्रजापतिपुर थाना दिलीपपुर जिला प्रतापगढ़, वाजिद अली निवासी ग्राम भैसहवा महदेवा बाजार थाना, अकरम हुसैन निवासी भावपुर एकडेगवा थाना शोहरतगढ़, अख्तर अली निवासी ग्राम बस्ठा थाना चिल्हिया बताई। पांचों को न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया। पकड़ने वाली टीम को 15 हजार रुपये इनाम दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ में आरोपियों ने उगले राज
पुलिस के मुताबिक, बदमाशों ने पूछताछ में बताया कि वे नशे के आदी हैं। यूट्यूब पर बैंक लूटने का तरीका देखा और लूट की योजना बनाई। दिलनाज के गांव के अख्तर की मोबाइल फोन की दुकान ग्राहक सेवा केंद्र के बगल में है। उसने अकरम से बताया कि दिलनाज ग्राहक सेवा केंद्र बंद कर शाम को अकेले पैसा लेकर घर जाता है। उसको आसानी से लूटा जा सकता है। अकरम ने वाजिद अली को यह बात बताई। वाजिद ने जनपद प्रतापगढ़ से सुरेश और जय शंकर को बुलाया। घटना के दिन जब दिलनाज अपनी दुकान बंद कर बैग लेकर चला तो अकरम व अख्तर बाइक से उसके पीछे लग गए। इशारा मिलने पर हम तीनों उसके पीछे लग ग। जैसे ही दिलनाज हाईवे से गांव की तरफ मुड़ा कि हम लोगों ने तमंचा सटा कर उसका बैग लूट लिया। हमलोग आज फिर दूसरी घटना को अंजाम देने जा रहे थे कि पकड़ लिए गए।
दो बार प्रयास, तीसरी बार मिली सफलता
पुलिस के मुताबिक, पूछताछ में पकड़े गए बदमाशों ने बताया कि लूट के लिए दो बार पहले भी प्रयास कर चुके थे। लेकिन, हाईवे होने के कारण लोग आते-जाते दिख जाते थे, इसलिए घटना को अंजाम नहीं दे पाए। इस बार सोच लिए थे कि वारदात को अंजाम देकर ही रहेंगे। तीसरी बार सफल हो गए।

ये सामान हुए बरामद
पुलिस के मुताबिक, आरोपियों के कब्जे से लूट के 45 हजार रुपये, दो स्मार्टफोन, लूटा गया एटीएम कार्ड, दुकान व गल्ले की चाबी, तीन बाइक, एक तमंचा और कारतूस बरामद किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed