फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fishermen society is moving forward in BJP government: Dr. Sanjay Nishad

भाजपा सरकार में मछुआरा समाज बढ़ रहा आगे : डाॅ. संजय निषाद

Thu, 20 Jul 2023 12:19 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 20 Jul 2023 12:19 AM IST
विज्ञापन
Fishermen society is moving forward in BJP government: Dr. Sanjay Nishad
अंबेडकर सभागार प्रेसवार्ता को संबो​धित करते मंत्री मत्स्य विभाग डॉ संजय कुमार निषाद। संवाद
सिद्धार्थनगर। मछुआरा समाज को प्रधानमंत्री की ओर से सम्मान दिया जा रहा है। आज हम लोगों को बजट में हिस्सेदारी मिल रही है। हमारा समाज आगे बढ़ रहा है। यही कारण है कि मछुआरा समाज पूरी तरह से नरेंद्र मोदी के साथ है। ये बातें केंद्र सरकार के नौ वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर मंत्री मत्स्य विभाग उत्तर प्रदेश सरकार डॉ. संजय कुमार निषाद ने आंबेडकर सभागार में साथ प्रेसवार्ता के दौरान कहीं।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है। आज भारत विश्व की पांचवीं सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था है। देश की जनता प्रधानमंत्री मोदी के साथ है। 2024 में भाजपा 330 सीट से ज्यादा जीतेगी और उत्तर प्रदेश की सभी 80 सीटों पर भी जीत कर एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाएंगे। मंत्री ने मझवार और तुरैहा आरक्षण को लेकर कहा कि मुख्यमंत्री को पत्र लिखकर आरक्षण संबंधी जानकारी मांगी थी, जिस पर मुख्यमंत्री को जवाब देते हुए कहा कि उत्तर प्रदेश में 1961 तक मझवार और तुरैहा का आरक्षण दिया जाता रहा है और इसका नोडल मंत्रालय सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता मंत्रालय है।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव में निषाद पार्टी अपने सिंबल पर चुनाव लड़ेगी। इस दौरान राष्ट्रीय अध्यक्ष राष्ट्रीय निषाद एकता परिषद अमित निषाद, जिलाध्यक्ष हरिराम निषाद, दिवाकर निषाद, चन्द्रेश निषाद, व्यास मुनि निषाद, सुनील निषाद, महेन्द्र साहनी, राजकुमार कश्यप, संजय साहनी उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed