फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   First Mango Festival concludes in Siddharthanagar

Siddharthnagar News: सिद्धार्थनगर में पहले आम महोत्सव का समापन

Sun, 06 Jul 2025 11:19 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Sun, 06 Jul 2025 11:19 PM IST
विज्ञापन
First Mango Festival concludes in Siddharthanagar
सिद्धार्थनगर। राजकीय अलंकृत उद्यान पार्क में प्रथम आम महोत्सव का समापन सांसद जगदंबिका पाल ने रविवार को किया। द्वीप प्रज्ज्वलित कर समापन कार्यक्रम की शुरुआत हुई।
विज्ञापन

उन्होंने विभिन्न किस्मों के आम के स्टाॅल और प्रदर्शनी का अवलोकन किया। इस दौरान सांसद ने कहा कि तथागत गौतम बुद्ध की जन्मस्थली अलंकृत उद्यान पार्क में मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ की पहल पर प्रथम बार आम महोत्सव का आयोजन जिला प्रशासन की ओर से किया गया है। यहां के आम की बागबानी करने वाले किसानों की आय निश्चय ही दोगुनी होगी। साथ ही इससे जिले व प्रदेश के आय में भी इजाफा होगा।
विज्ञापन

उन्होंने नगदी फसल में सब्जी व फल की खेती करने से किसानों की आय बढ़ेगी। मलीहाबाद के दशहरी आम की मांग प्रदेश व देश के विश्व में भी मांग है। आज दुनिया में भारत आम उत्पादन में प्रथम स्थान पर है। कार्यक्रम को पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी और सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल ने सभी को बधाई दी। पीडी नागेंद्र मोहन राम त्रिपाठी ने कहा कि प्रथम आम महोत्सव के आयोजन से किसानों को जानकारी मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

आम खाने के लिए आयोजित प्रतियोगिता में विजेता बच्चों और स्टाॅल लगाने के लिए उत्पाद और अन्य सामग्री में प्रथम द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले किसानों एवं भोजपुरी कलाकार अनिरुद्ध मौर्य को सांसद ने प्रमाण-पत्र देकर सम्मानित किया।
इस अवसर पर पिछड़ा वर्ग मोर्चा के क्षेत्रीय अध्यक्ष शिवनाथ चौधरी एवं सांसद प्रतिनिधि एसपी अग्रवाल व उप कृषि निदेशक राजेश कुमार आदि मौजूद रहे।ा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed