फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   First denied, voted later

पहले इनकार, बाद में किया मतदान

Thu, 03 Mar 2022 11:38 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Mar 2022 11:38 PM IST
विज्ञापन
First denied, voted later
पहले इनकार, बाद में किया मतदान
विज्ञापन

- बाढ़ से परेशान ग्रामीणों ने किया था मतदान से इनकार
- कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र में पड़ता है अमरिया गांव का टोला संगलदीप
सिद्धार्थनगर। कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अमरिया गांव के टोला संगलदीप के लोगों ने बृहस्पतिवार को यह कहते हुए मतदान का बहिष्कार कर दिया कि हर साल वे बाढ़ से त्रस्त रहते हैं, मगर कोई ध्यान नहीं देता। मामले की जानकारी के बाद प्रशासनिक अमला जुटा और मतदाताओं को मनाने में अधिकारी सफल हुए, तब जाकर दोपहर से मतदान शुरू हो पाया।
कपिलवस्तु विधानसभा क्षेत्र के अमरिया गांव के टोला संगलदीप में सुबह 10.30 बजे तक तीन वोट पड़े थे, अधिकारियों के प्रयास से मतदान शुरू हुआ। यह गांव नदी से सटा हुआ है। यहां हर वर्ष बाढ़ तबाही मचाती है। पूरा गांव जनमग्न हो जाता है। बाढ़ से मुकम्मल इंतजाम न होने के कारण यहां के लोग बाढ़ की त्रासदी को झेलते हैं। बृहस्पतिवार को मतदान था, लेकिन वोट डालने के लिए ग्रामीण नहीं निकले। कुछ समय तक जब कोई नहीं पहुंचा तो हलचल मच गई।
विज्ञापन

ग्रामीणों का कहना था कि गांव बाढ़ के पानी से घिर जाता है। बांधों पर जीवन बसर करने को विवश रहते हैं। इसके बावजूद प्रशासन की ओर से बाढ़ के संबंध में कोई पुख्ता इंतजाम नहीं होता है। न ही जनप्रतिनिधि ध्यान देते हैं कि क्षेत्र के लोग बाढ़ से बच सकें। इसलिए वोट नहीं डालने जाएंगे। मामले की जानकारी उच्चाधिकारियों तक पहुंची तो उन्होंने संज्ञान में लिया। गांव के फूलचंद यादव, रामचंद्र निषाद सहित कई लोगों ने मतदान नहीं करने की बात कहीं। प्रशासन के लोगों के पहुंचने और आश्वासन देने के बाद दोपहर से वोटिंग शुरू हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed