{"_id":"640e0f6d0ee515121d092d21","slug":"first-daughter-donation-then-donated-blood-siddharthnagar-news-c-7-1-82640-2023-03-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"महादान : पहले कन्यादान फिर परिजनों समेत किया रक्तदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महादान : पहले कन्यादान फिर परिजनों समेत किया रक्तदान
Sun, 12 Mar 2023 11:14 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 12 Mar 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
पथरा क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव के टोला गिधौरा में कन्यादान के बाद रक्तदान करके समाज को दिय
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पथरा। बांसी तहसील के कम्हरिया गांव के टोला गिधौरा में एक परिवार ने पहले बेटी का कन्यादान किया फिर रिश्तेदार समेत 12 लोगों ने रक्तदान करके बिटिया को विदा किया।
क्षेत्र के कम्हरिया खुर्द गांव के टोला गिधौरा निवासी ओंकार मणि तिवारी की पुत्री की शादी 11 मार्च को थी। विदाई से पहले 12 मार्च को स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया। रिश्तेदारों सहित कुल 12 लोगों ने रक्तदान किया। इस पुनीत कार्य के प्रेरणास्रोत लड़की के बाबा रामचंद्र तिवारी हैं। आयोजक लड़की के पिता ओंकार मणि तिवारी ग्राम गिधौरा थाना पथरा बाजार व लड़की की बुआ सुनीता मिश्रा व उनके पुत्र विकास मिश्रा ग्राम पंचायत कलनाखोर थाना खेहरहा के हैं। विकास मिश्रा परिवार समेत रोहतक (हरियाणा) में जीविकोपार्जन करते हैं। वह ''हम और आप सोशल वेलफेयर सोसाइटी'' के माध्यम से सामाजिक कार्य करते हैं। विकास मिश्रा ने अबतक 35 बार रक्तदान किया है।
अनूठी पहल
शादी समारोह में रक्तदान शिविर का आयोजन जिले के लिए अनूठी पहल है। खून की कमी से जूझ रहे जिला अस्पताल के लिए यह पहल सराहनीय है। अबतक शादी समारोह में रक्तदान सिर्फ पंजाब और हरियाणा जैसे प्रदेशों में सुनाई पड़ता था। लड़की के पिता ओंकार मणि तिवारी ने बताया कि हम लोगों ने शादी के दिन ही यह आयोजन किया था। लेकिन, किन्हीं कारणों से मेडिकल टीम के न पहुंचने के कारण शादी के अगले दिन रविवार को रक्तदान किया गया। अगर मेडिकल टीम शादी के दिन आई होती तो कम से कम 50 लोग रक्तदान किए होते। इस आयोजन से हमारे काफी रिश्तेदार भी उत्साहित थे। लेकिन, मेडिकल टीम के अगले दिन आने की सूचना पर काफी रिश्तेदार रात में ही घर चले गए।
विज्ञापन
-- -
इन लोगों ने किया रक्तदान
विनीता तिवारी, रेणुका तिवारी, विकास मिश्र, सतीश तिवारी, मनीष तिवारी, अनिल शुक्ल, उदय शंकर तिवारी, प्रशांत पाठक, जटाशंकर तिवारी, प्रेम शंकर तिवारी सहित कुल 12 लोग।