फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Firecrackers recovered in the city, two accused arrested

शहर में पटाखे बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार

Wed, 13 Oct 2021 10:45 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 13 Oct 2021 10:45 PM IST
विज्ञापन
Firecrackers recovered in the city, two accused arrested
शहर में पटाखे बरामद, दो आरोपित गिरफ्तार
विज्ञापन

सिद्धार्थनगर। एसओजी और सदर पुलिस की संयुक्त टीम ने मंगलवार शाम एसडीएम सदर के नेतृत्व नगर के पूरब पड़ाव स्थित एक घर में छापा मारकर मौके से भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए। पुलिस ने मौके से दो लोगों को पकड़ा। उनके खिलाफ विस्फोट सामग्री रखने के आरोप में केस दर्ज करके उनका चालान कर दिया।
कोतवाल सदर केडी सिंह ने बताया कि मंगलवार को एसओजी को मुखबिर से सूचना मिली कि नगर के पूरब पड़ाव स्थित एक मकान में भारी मात्रा में पटाखे रखे गए हैं। मामले को संज्ञान में लेते हुए एसओजी प्रभारी जीवन तिवारी, पुरानी नौगढ़ चौकी प्रभारी चंदन कुमार, एसआई अजय सिंह के साथ संयुक्त टीम तैयार की गई। इसके बाद एसडीएम सदर विकास कश्यप के नेतृत्व में बताए हुए घर से छापा मारकर भारी मात्रा में पटाखे बरामद किए गए।
विज्ञापन

मौके से विक्की कसौधन और दीपचंद निवासी पूरब पड़ाव थाना सदर को गिरफ्तार कर लिया गया। थाने पर लाकर दोनों के खिलाफ विस्फोट सामग्री रखने सहित अन्य मामले में केस दर्ज करके दोनों का चालान कर दिया गया। मामले की जांच की जा रही है कि इतनी बड़ी मात्रा में पटाखे कहां से लाए गए और इस कार्य में और कौन-कौन लिप्त हैं। जांच के बाद दो सामने आएगा, उसके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed