{"_id":"662e8f48b6734726b80756a4","slug":"fire-raining-from-the-sky-mercury-42-degrees-celsius-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116541-2024-04-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: आसमान से बरस रही आग...पारा 42 डिग्री सेल्सियस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: आसमान से बरस रही आग...पारा 42 डिग्री सेल्सियस
Sun, 28 Apr 2024 11:32 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Sun, 28 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
तेज धूप से झुलसा रही है शरीर, गर्मी से जनमानस बेहाल
डुमरियागंज। रविवार सुबह की शुरुआत तेज धूप और शरीर को झुलसा देने वाली गर्म हवाओं से हुई। दिन चढ़ने के साथ धूप की तल्खी और गर्म हवाओं का असर बढ़ने लगा। सुबह 10 बजे गर्मी का पारा 36, 11 बजे 37, 12 और 1 बजे के बीच 38.39 डिग्री सेल्सियस तक पहुंच गया। दोपहर दो और तीन बजे के बीच 40.41 से होते हुए 3:30 बजे 42 डिग्री सेल्सियस को पार कर गया।
तेज धूप और लगातार चल रही गर्म हवाओं से लोग पूरे दिन बेहाल दिखाई दिए। रविवार के चलते बच्चे अपने घर पर ही दुबके रहे। यही हाल बड़े और बुजुर्गों का रहा। हर कोई घर के अंदर तथा धूप से छांव की तलाश में दिखाई दिया। गर्मी का यह सितम देर शाम तक जारी रहा।