फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire prevention information given to farmers

Siddharthnagar News: किसानों को दी आग से बचाव की जानकारी

Thu, 30 Mar 2023 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर Updated Thu, 30 Mar 2023 12:14 AM IST
विज्ञापन
Fire prevention information given to farmers
किसानों को आग से बचाव की जानकारी देते एसओ राजेश शुक्ला। - फोटो : किसानों को आग से बचाव की जानकारी देते एसओ राजेश शुक्ला।
घोसियारी। गेहूं की फसल में लगने वाली आग की घटनाओं को रोकने के लिए शिवनगर डिड़ई थाने की पुलिस ने बुधवार को किसानों से मिलकर उन्हें आग से बचाव के बारे में जागरूक किया। साथ ही स्थानीय दमकल की टीम का नंबर भी दिया, जिससे किसान आग लगने पर तत्काल जानकारी दे सके।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष शिवनगर डिड़ई राजेश कुमार शुक्ल बुधवार को पुलिस टीम के साथ पिपरा दोयम गांव में पहुंचे। यहां उन्होंने किसानों से कहा कि गेहूं की फसल पक चुकी है। ऐसे में आग लगने की संभावना अधिक रहती है, लिहाजा सभी लोग खेत में अगर बोरिंग है तो पंपिंग सेट तैयार रखें। अगर ड्रम हो तो फसल कट जाने तक उसे पानी भरकर रखें, जिससे आग लगने की स्थिति में तत्काल उसे भड़कने के से पहले बुझा सकें। इसके साथ ही परसौना गांव पहुंचे। यहां किसान सालगाम, संतराम, अश्वनी पांडेय, लालबहादुर चौधरी, रामसुंदरा आदि किसानों से मिले। कहा कि गांव के लोगों को यह जागरूक करें कि फसल कटने तक कोई भी व्यक्ति के खेत के आसपास सिगरेट या बीडी न पीए। अगर आग लगती है तो डायल-112, 101, फायर सर्विस नंबर बांसी क्षेत्र 9454418809, 99354266 पर कॉल कर सकते हैं। इस दौरान उपनिरीक्षक विश्वमोहन राय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed