फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   fire on wheat crop

200 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट

Wed, 06 Apr 2022 10:39 PM IST
Gorakhpur Bureau गोरखपुर ब्यूरो
Updated Wed, 06 Apr 2022 10:39 PM IST
विज्ञापन
fire on wheat crop
डुमरियागंज क्षेत्र के अंदुआ शनिचरा गांव में अज्ञात कारणों से गेहूं की फसल में लगी आग। संवाद - फोटो : SIDDHARTHNAGAR
200 बीघा गेहूं की फसल जलकर नष्ट
विज्ञापन

- इटवा थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग गांव में लगी आग
- ग्रामीणों की मदद से आग पर पाया जा सका काबू
संवाद न्यूज एजेंसी
इटवा। थाना क्षेत्र के चार अलग-अलग गांवों के सीवान में गेहूं की फसल में आग लग गई। ग्रामीणों और दमकल की टीम के घंटो मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस घटना में किसानों का 200 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो गई।
क्षेत्र के पिपरा मुर्गिहवा सीवान में गेहूं की फसल में आग लग गई। फसल से धुआं और आग को उठता देख गांव के लोग दौड़ पड़े। ग्रामीणों की सूचना पर दमकल की टीम पहुंच गई। सभी के अथक प्रयास से आग पर काबू पाया जा सका। इसमें क्षेत्र के ग्राम विशुनपुर सैनी निवासी इसरार, अबुल हसरन, शब्बीर, मुस्तकीम, रामू, हरिराम, कद्दुकस, मकबूल, जुम्मन, सहाई, अब्दुल रहीम, चिनकाऊ, वशीर, रहीश, शिवपूजन, प्रह्लाद, पियारे, नरेश आदि किसान की फसल जल गई। इसी प्रकार ग्राम विशुनपुर बैराडीह के शोहराब, वहाब, मारुफ अब्बास, रमजान, मुबारक, वहीद, वाजिब, मो. सई, लखन, मकबूल और पिपरा मुर्गिहवा के सलीम, फतेमोहम्मद, मुख्तार, चिने, इसराइल, जुम्मन, नियाज, आरिफ, भेली आदि की गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों का दो सौ बीघा से अधिक फसल नुकसान हुआ है। ग्राम प्रधान मोहम्मद इसराइल ने कहा कि ताल के पास खड़े होकर गांव वालों ने आग बुझाने में सफलता हासिल की। इस संबंध में तहसीलदार इटवा संजीव कुमार दीक्षित ने बताया कि लेखपाल से रिपोर्ट मांगी गई है।
विज्ञापन

000000
चौरीखुर्द में 50 बीघा गेहूं की फसल जली
घोसियारी। खेसरहा थाना क्षेत्र के चौरीखुर्द गांव के सीवान में गेहूं की खड़ी फसल में बुधवार को आग लग गई। ग्रामीणों के घंटो कड़ी मश्क्कत के बाद आग पर काबू पाया गया, लेकिन तब तक किसानों की 50 बीघा से अधिक फसल जलकर नष्ट हो चुकी थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्र के चौरी खुर्द गांव उत्तर दिशा में गेहूं के खेत में दोपहर में आग की लपटें उठने लगीं। धुआं के साथ लपटों को देख आने-जाने वाले राहगीरों ने गांव के लोगों को सूचना दी। गांव के लोग जब तक मौके पर पहुंचते आग विकराल रूप ले चुकी थी। पुलिस को सूचना देने के साथ ही ग्रामीणों ने आग बुझाने की कोशिश शुरू की। लगभग एक घंटे कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका। रामसुख, भगोले, राम प्रसाद, गेल्हई, मोहरत, सुखराम, दिलीप मिश्र, शिव सम्मपत, शारदा मिश्र, राधेश्याम आदि किसानों का लगभग 50 बीघा फसल जलकर नष्ट हो गया।
00000
शरारती तत्वों ने लगाई आग, 60 बीघा फसल जली
खेसरहा। विकास क्षेत्र स्थित देउरी गांव के सिवान में बुधवार को आग लगने से करीब 60 बीघा गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। किसानों ने आग लगाने वाले व्यक्ति के खिलाफ नामजद तहरीर दी है। आग की लपटों के चपेट में पास में मौजूद एक घर भी आ गया, घर में रखे सामान भी जल गए।

भनवापुर प्रतिनिधि के अनुसार विकास क्षेत्र स्थित तेतरी गांव के सीवान में अज्ञात लोगों ने आग लगा दी। सूचना के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई तो, गांव वालों ने घंटों मेहनत कर आग पर काबू पाया। तहसीलदार राजेश प्रताप सिंह ने कहा कि ऐसे शरारती तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। इस संबंध में एसओ खेसरहा मिथिलेश राय ने बताया कि तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed