{"_id":"662027e94ab30098b0076fd9","slug":"fire-in-pikup-siddharthnagar-news-c-227-1-sgkp1033-116006-2024-04-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Siddharthnagar News: गेहूं की डंठल की आग से जली पिकअप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Siddharthnagar News: गेहूं की डंठल की आग से जली पिकअप
Thu, 18 Apr 2024 01:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
संवाद न्यूज एजेंसी, सिद्धार्थनगर
Updated Thu, 18 Apr 2024 01:20 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फोटो- है
- त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली पड़री में जली महेंद्रा पिकअप
संवाद न्यूज एजेंसी
बिस्कोहर। त्रिलोकपुर थाना क्षेत्र के अहिरौली पड़री गांव में मंगलवार की रात घर के बाहर खड़ी चार पहिया पिकअप गाड़ी में आग लग गई। धुआं उठने पर मोहल्ले वालों को खबर हुई, तो लोग मौके पर पहुंच गए। सबमर्सिबल से पानी की बौछार छोड़ कर किसी तरह आग पर काबू पाया जा सका। तबतक गाड़ी पूरी तरह से जल कर राख हो गई। गाड़ी मालिक अनिल कुमार गोस्वामी ने अज्ञात के खिलाफ थाने पर तहरीर दी है। बताया कि रोज की तरह मंगलवार की रात करीब आठ से नौ बजे के बीच वह घर के बाहर पिकअप गाड़ी खड़ी करके घर में चला गया। देर रात को अज्ञात कारण से गेहूं के डंठल में लगी आग से गाड़ी जलने लगी। पड़ोसियों ने गाड़ी में आग लगने की सूचना दी। जिससे वह तत्काल मौके पर पहुंच गया। आग की लपटों में घिरी गाड़ी धू-धूकर जल रही थी। पीड़ित ने अज्ञात के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए थाने पर तहरीर दी है।