फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Siddharthnagar News ›   Fire havoc in Nepal, 73 home burns

नेपाल में आग का कहर, 73 घर जले

Sat, 09 Apr 2016 11:06 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर
ब्यूरो/अमर उजाला सिद्धार्थनगर Updated Sat, 09 Apr 2016 11:06 PM IST
विज्ञापन
Fire havoc in Nepal, 73 home burns
अाग - फोटो : अमर उजाला
नेपाल के सीमावर्ती कपिलवस्तु जिले में शुक्रवार की रात तीन स्थानों पर लगी भीषण आग में 73 घर जल गए। आग लगने में छह दर्जन से अधिक परिवार बेघर हो गए हैं। उनकी घर-गृहस्थी का पूरा सामान जल गया। आग की चपेट में आने से एक व्यक्ति और आधा दर्जन मवेशी भी झुलस गए। घंटों की अथक कोशिशों के बाद आग पर काबू पाया गया।
विज्ञापन

कपिलवस्तु जिले के गाविस कुशहवा में अज्ञात कारणों से आग लगने से 70 घर पूरी तरह से जलकर नष्ट हो गए। 
आग से लेधई भी बुरी तरह झुलस गया। उसे इलाज के लिए बहादुरगंज सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। इसके अलावा साफिया कुजड़ा की एक व राधेश्याम की दो बकरियां जलकर मर र्गइं। गांव के पश्चिम तरफ घूर में फेंकी गई राख से निकली चिंगारी को आग लगने का कारण बताया जा रहा है।
विज्ञापन

आग नियंत्रण करने में स्थानीय लोगों के अलावा नेपाली प्रहरी के जवानों व फायर ब्रिगेड ने अहम भूमिका निभाई। नेपाल में ही कपिलवस्तु जनपद के बाणगंगा नगरपालिका के मधौली में शुक्रवार को आग लगने से तीन घर जलकर नष्ट हो गए। इसके अलावा तिर्तिखी गाविसा के वार्ड नंबर चार के मौजा तिर्तिखी में भी रात करीब तीन बजे आग लगने के कारण पन्नीलाल तेली का घर भी आग से जल गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

आग के कारण घर में बंधे तीन भैंस व घर में रखा अनाज भी जल गया। क्षेत्र के लोगों ने भारत और नेपाल के लोगों से सहायता की अपील भी की है। नेपाल सरकार ने प्रत्येक घर के हिसाब से मात्र नेपाली पांच सौ रुपये (लगभग तीन सौ रुपया भारतीय) की सहायता की घोषणा की है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed